फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   advantages of naukasana in hindi

मेरुदंड को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन करें इस आसन का अभ्यास

Fri, 16 Apr 2021 08:54 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 16 Apr 2021 08:54 AM IST
विज्ञापन
advantages of naukasana in hindi
नौकासन - फोटो : अमर उजाला

नौकासन का अर्थ उसके नाम से ही समझ आ जाता है। इस आसन में शरीर की मुद्रा नाव के समान बनती है इसलिए इसे नौकासन कहते हैं। अंग्रेजी में इसे बोट पोज भी कहा जाता है। यह आसन दिखने में बेहद आसान है पर इस आसन में एक जैसे बने रहना इतना आसान नहीं है लेकिन आसन के नियमित अभ्यास से कुछ ही दिनों में यह संभव हो सकता है। आइए जानते हैं नौकासन को करने की सही विधि, लाभ एवं सावधानियां। 

विज्ञापन

विधि-
नौकासन करने के लिए पीठ के बल पर लेटें। दोनों पैरों को एकसाथ जोड़कर रखें एवं हाथों को भी शरीर के पास ही रखें। लंबी गहरी सांस लें और सांस को छोड़ते हुए हाथ, पैर, छाती, सिर आदि को उठाएं। हाथ और पैर एकदम सीधे रखें और घुटनों को न मोड़ें। पैरों को उतना उठाएं कि जबतक पेट में खिंचाव न महसूस होने लगे। शरीर के पूरे वजन को नितंब पर संतुलित करने का प्रयास करें। 

विज्ञापन

नौकासन के लाभ-
-प्रतिदिन नौकासन का अभ्यास करने से पेट की अतिरिक्त चर्बी गायब होने लगती है। पेट के साथ ही कमर का मोटापा भी कम हो जाता है। 

-नौकासन करने से पीठ, पैर, कमर और पेट की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। 

-मेरूदंड को मजबूत करने के लिए भी नौकासन करना चाहिए। इससे कमर दर्द में भी आराम मिलता है। 

- जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है, उन्हें भी नौकासन करने से बहुत फायदा पहुंचता है। 

-किडनी यदि ठीक ढंग से काम नहीं करती है तो नौकासन का अभ्यास करना चाहिए। 

सावधानियां-
गर्भावस्था और मासिक धर्म में इस आसन का अभ्यास नहीं करना चाहिए। यदि पेट से जुड़े कोई ऑपरेशन को ज्यादा समय नहीं हुआ है तो नौकासन न करें। अस्थमा और दिल के मरीजों को भी इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed