फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Teacher's Day 2020: क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानिए इसका इतिहास और महत्व

Mon, 05 Oct 2020 04:41 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 05 Oct 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
World Teachers Day 2020 theme history and significance in hindi
विश्व शिक्षक दिवस 2020 - फोटो : Pixabay/Amarujala
भारत में जहां शिक्षक दिवस पांच सितंबर को मनाया जाता है, तो वहीं पांच अक्तूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। भारत में तो डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी, जिसका मकसद शिक्षकों के महत्व को बताना है। ठीक इसी तरह दुनियाभर में शिक्षकों के महत्व को समझाने के उद्देश्य से पांच अक्तूबर को विश्व शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। दरअसल, हर इंसान के जीवन में शिक्षक का महत्व माता-पिता से भी ऊपर होता है, क्योंकि वह एक व्यक्ति के चरित्र, क्षमता और भविष्य को संवारने का काम करता है। आइए जानते हैं विश्व शिक्षक दिवस का इतिहास और इसे कब मनाने की शुरुआत हुई थी। 
World Teachers Day 2020 theme history and significance in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विश्व शिक्षक दिवस पांच अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में मनाया जाता है। इस दिन कार्यरत शिक्षकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है। इस साल विश्व शिक्षक दिवस की थीम 'टीचर्सः लीडिंग इन क्राइसिस, रीइमेजनिंग द फ्यूचर' है।  

World Teachers Day 2020 theme history and significance in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? 

विश्व शिक्षक दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा साल 1966 में यूनेस्को और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की हुई उस संयुक्त बैठक को याद करने के लिए मनाया जाता है, जिसमें दुनियाभर में मौजूद शिक्षकों की स्थिति पर चर्चा हुई थी और उसके लिए सुझाव प्रस्तुत किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Teachers Day 2020 theme history and significance in hindi
विश्व शिक्षक दिवस 2020 - फोटो : Pixabay

कब हुई थी विश्व शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत? 

विश्व शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत साल 1994 में हुई थी। उसके बाद से हर साल लगभग सौ से अधिक देशों में यह दिवस मनाया जा रहा है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस दिवस को मनाने के लिए साल 1994 में यूनेस्को ने दुनियाभर के देशों से सिफारिश की थी, जिसके बाद इसकी शुरुआत हुई थी। 

विज्ञापन
World Teachers Day 2020 theme history and significance in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अलग-अलग देशों में अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है शिक्षक दिवस 

शिक्षक दिवस चीन से लेकर, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अल्बानिया, इंडोनेशिया, ईरान, मलयेशिया, ब्राजील और पाकिस्तान देशों में मनाया जाता है। चीन में 10 सितंबर तो ब्राजील में 15 अक्तूबर, अमेरिका में छह मई, ऑस्ट्रेलिया में अक्तूबर के अंतिम शुक्रवार, और पाकिस्तान में पांच अक्तूबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, ओमान, सीरिया और लीबिया देशों में तो 28 फरवरी को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed