फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Post Day 2020: जानिए डाक सेवाओं से जुड़े रोचक और महत्वपूर्ण तथ्य

Fri, 09 Oct 2020 07:47 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 09 Oct 2020 07:47 AM IST
विज्ञापन
world post day 2020 date importance significance history important and interesting facts in hindi
9 अक्तूबर को हर साल विश्व डाक दिवस मनाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

World Post Day 2020: 9 अक्तूबर को हर साल विश्व डाक दिवस मनाया जाता है। विश्व डाक दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य डाक सेवाओं के महत्व को बताना और लोगों में डाक सेवाओं के प्रति जागरूकता पैदा करना है। डाक सेवाओं का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। आज के इस डिजिटल युग में भी डाक सेवाओं का बहुत अधिक महत्व है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको डाक सेवाओं से जुड़े रोचक और महत्वपूर्ण तथ्य बताएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस दिन को मनाने की शुरुआत 1969 में जापान में हुए सम्मेलन के बाद हुई थी। टोक्यो, जापान में हुए सम्मेलन में 9 अक्तूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया। अगली स्लाइड्स में जानिए डाक सेवाओं से जुड़े रोचक और महत्वपूर्ण तथ्य...

world post day 2020 date importance significance history important and interesting facts in hindi
भारत में डाक सेवाओं की शुरुआत 18वीं सदी से पहले हो गई थी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भारत में डाक सेवाओं की शुरुआत

  • भारत में डाक सेवाओं की शुरुआत 18वीं सदी से पहले हो गई थी। 1744 में वारेन हेस्टिंग्स ने कोलकाता जीपीओ की स्थापाना की थी। 1786 में चेन्नई और 1793 में मुंबई पोस्ट ऑफिस की स्थापना हुई थी।
world post day 2020 date importance significance history important and interesting facts in hindi
31 मार्च 2018 तक भारत में 1,55,035 डाक घर थे- फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

भारत में विश्व का सबसे बड़ा पोस्टल नेटवर्क है

  • 31 मार्च 2018 तक भारत में 1,55,035 डाक घर थे। 31 मार्च 2018 तक 1,39,173 डाकघर ग्रामीण क्षेत्रों में और 15,862 डाकघर शहरी क्षेत्रों में थे। आपको बता दें भारत में विश्व का सबसे बड़ा पोस्टल नेटवर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
world post day 2020 date importance significance history important and interesting facts in hindi
पोस्टल नेटवर्क में चार कैटिगरी के डाकघर हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
  • चार कैटिगरी के डाकघर

पोस्टल नेटवर्क में चार कैटिगरी के डाकघर हैं-

  • प्रधान डाकघर 
  • उप डाकघर 
  • अतिरिक्त विभागीय उप डाकघर 
  • अतिरिक्त विभागीय शाखा डाकघर 
विज्ञापन
world post day 2020 date importance significance history important and interesting facts in hindi
आज के समय में स्पीड पोस्ट के माध्यम से डाक हमारे पास बहुत कम समय में पहुंच जाती हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

भारत में स्पीड पोस्ट की शुरुआत

  • आज के समय में स्पीड पोस्ट के माध्यम से डाक हमारे पास बहुत कम समय में पहुंच जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें भारत में स्पीड पोस्ट की शुरुआत 1986 में हुई।  

आगे पढ़ें...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed