फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   World Liver Day 2025 Theme, Significance And history in hindi

World Liver Day 2025: क्यों पड़ी वैश्विक स्तर पर लिवर डे मनाने की जरूरत? जानिए इस साल की थीम

Sat, 19 Apr 2025 09:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 19 Apr 2025 09:14 AM IST
सार

आइए जानते हैं कि विश्व लिवर डे कब और क्यों मनाने की शुरूआत हुई। लिवर डे 2025 की थीम क्या है और स्वस्थ लिवर के लिए क्या क्या जरूरी है।
 

विज्ञापन
World Liver Day 2025 Theme, Significance And history in hindi
विश्व लिवर दिवस 2025 - फोटो : Adobe

विस्तार

World Liver Day 2025 Theme:  लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो पाचन, पोषण और शरीर की सफाई में अहम भूमिका निभाता है। इसके खराब होने पर शरीर कई तरह की गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकता है। यह भोजन पचाने, पाचन तंत्र सही रखने और रक्त साफ करने का काम करता है। लिवर में होने वाली छोटी सी समस्या का पूरे शरीर की सेहत पर असर पड़ता है। लिवर की सेहत का ख्याल रखकर कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है। लिवर की सेहत के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल अप्रैल के महीने में विश्व लिवरर दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को लिवर से जुड़ी बीमारियों, उनके लक्षण, बचाव और इलाज के प्रति जागरूक करना होता है। आइए जानते हैं कि विश्व लिवर डे कब और क्यों मनाने की शुरूआत हुई। लिवर डे 2025 की थीम क्या है और स्वस्थ लिवर के लिए क्या क्या जरूरी है।

विज्ञापन


कब मनाते हैं लिवर डे?

लिवर अगर एक बार खराब हो जाए तो उसका इलाज मुश्किल और महंगा हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि हम अभी से अपने लिवर की सेहत का ध्यान रखें। विश्व लिवर दिवस हमें याद दिलाता है कि एक छोटा सा बदलाव भी हमारे जीवन को लंबा और बेहतर बना सकता है। हर साल लिवर डे 19 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1996 में यूरोपियन एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ द लिवर ने की। उसके बाद हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाने लगा।
विज्ञापन



Liver Problem: क्या हाई प्रेशर या शुगर बढ़ने से भी लिवर को नुकसान होता है? डॉक्टर से जानिए जरूरी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन



लिवर दिवस क्यों मनाया जाता है?

लिवर शरीर का दूसरा सबसे बड़ा और सबसे सक्रिय अंग होता है। यह खून को साफ करता है, पोषक तत्वों को प्रोसेस करता है, टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और पाचन में मदद करता है। गलत खानपान, शराब का सेवन, वायरल इंफेक्शन और मोटापा जैसे कारणों से लिवर डैमेज हो सकता है।


लिवर डे का महत्व

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लिवर की बढ़ती बीमारियों के लिए कोई एक कारण नहीं हैं। हमारी दिनचर्या और आहार में गड़बड़ी ने समय के साथ इस अंग को गंभीर क्षति पहुंचाई है। इसके अलावा डॉक्टर कहते हैं, जिन लोगों को अक्सर हाई ब्लड प्रेशर या शुगर बढ़े रहने की समस्या रहती है, उनमें भी लिवर की बीमारियों का खतरा अधिक देखा जाता रहा है। ऐसे में लिवर डे लोगों को लिवर स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य समय पर जांच और इलाज के लिए प्रेरित करना और लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के उपायों को साझा करना है।

विश्व लिवर दिवस 2025 की थीम 

विश्व लिवर दिवस 2025 की थीम है, "भोजन ही दवा है (Food is Medicine)"। इस थीम का उद्देश्य है लिवर की सेहत के लिए पौष्टिक खानपान पर ध्यान देना। संतुलित और हेल्दी डाइट से लिवर की सेहत का ख्याल रखा जा सकता है। अधिक तेल-घी, प्रोसेस्ड और तले हुए खाद्य पदार्थों से बचना, शराब और धूम्रपान से दूर रहकर लिवर को सुरक्षित रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed