फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   World Environment Day 2025 How to Control Rising Temperatures Important Tips for Environmental Protection

World Environment Day 2025: बढ़ते तापमान को कैसे करें काबू, पर्यावरण संरक्षण के लिए रखें इन बातों का ध्यान

Thu, 05 Jun 2025 07:45 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 05 Jun 2025 07:45 AM IST
सार

World Environment Day 2025 विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव लाकर धरती को बचाने में योगदान देंगे। 

विज्ञापन
World Environment Day 2025 How to Control Rising Temperatures Important Tips for Environmental Protection
बढ़ती गर्मी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

World Environment Day 2025:

विज्ञापन

 

पृथ्वी है तो जीवन है।
पर्यावरण बचाएं, भविष्य बचाएं।


हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिन धरती और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का मौका देता है। हर किसी को पर्यावरण के लिए उनकी जिम्मेदारियों याद दिलाता है। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम Beat Plastic Pollution है यानी इस वर्ष की थीम पर्यावरण को आघात पहुंचाने वाले मुख्य कारक प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने पर केंद्रित है। 

ग्लोबल वॉर्मिंग और जलवायु परिवर्तन के कारण धरती का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। अगर अभी नहीं संभले, तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि हम सभी पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे-छोटे लेकिन असरदार कदम उठाएं। विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव लाकर धरती को बचाने में योगदान देंगे। 

विज्ञापन


 

World Environment Day 2025 : इस पर्यावरण दिवस पर लें ये पांच संकल्प, धरती बन सकती है स्वर्ग    

विज्ञापन
विज्ञापन



बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने के घरेलू उपाय

  • आप छोटे-छोटे प्रयास से बढ़ते तापमान या गर्मी को कुछ हद तक घरेलू तरीके से भी कम करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए लिए अपने घर के गार्डन, बालकनी या छत पर पौधे लगाएं और हरियाली बढ़ाएं। 
  • घर के बाहर सफेद या हल्के रंग की पेंटिंग करें ताकि गर्मी कम हो।
  • घर का इंटीरियर गर्मी से राहत दिलाने वाला करें, जैसे पर्दे, बांस के चटाई, या शेड्स से धूप को रोकें।
  • इलेक्ट्रिक उपकरणों का उपयोग कम करें। फ्रिज और एसी का उपयोग आवश्यकता अनुसार ही करें।  


World Environment Day 2025: हिल स्टेशनों की स्वच्छ हवा को न करें खराब, पर्यावरण बचाने के लिए करें ये काम    



पर्यावरण संरक्षण के लिए ध्यान में रखने योग्य बातें

  • पेड़ लगाएं, धरती बचाएं। हर व्यक्ति साल में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए। पेड़ न सिर्फ छांव देते हैं, बल्कि वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड भी कम करते हैं।
  • प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करें। सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार करें। कपड़े या जूट के थैले साथ रखें और प्लास्टिक की बोतलों की जगह स्टील या ग्लास का उपयोग करें।
  • पानी की बर्बादी से बचें। वॉशिंग मशीन, बाथरूम, रसोई या गार्डनिंग में पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें। रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अपनाएं।
  • ऊर्जा की बचत करें। बिजली के उपकरणों को जरूरत न होने पर बंद करें। सोलर एनर्जी जैसे विकल्पों की ओर बढ़ें।
  • स्थानीय और मौसमी खाद्य पदार्थ खाएं। स्थानीय खाने को प्राथमिकता देने से ट्रांसपोर्टेशन से होने वाला कार्बन उत्सर्जन कम होता है।
  • कार की जगह साइकिल या सार्वजनिक परिवहन चुनें। छोटी दूरी पर गाड़ी की बजाय साइकिल, पैदल चलना या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।
  • इको-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स को महत्व दें। साफ-सफाई, सजावट या किचन में इको-फ्रेंडली विकल्प अपनाएं। जैसे बायोडिग्रेडेबल क्लीनिंग प्रोडक्ट्स।
  • ई-वेस्ट और कूड़े का सही निपटारा करें। कचरा अलग-अलग करके फेंकें, जैसे गीला, सूखा और इलेक्ट्रॉनिक कचरा। इससे रीसाइक्लिंग को बढ़ावा मिलता है।


World Environment Day 2025: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस? जानिए इतिहास और इस साल की थीम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed