फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Winter Washing Tips Right Way to Wash Jackets Cloth Cleaning Guide Winter Jacket Ko Kaise Dhoye

Winter Washing Tips: जैकेट धोने का सही तरीका जान लें, नहीं तो एक ही धुलाई में हो सकती है खराब

Mon, 05 Jan 2026 12:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 05 Jan 2026 12:14 PM IST
सार

Jacket Ko Kaise Dhoye: महंगे ड्राई क्लीनर पर पैसे खर्च करने के बजाए घर पर ही अपने जैकेट को सही तरीके से धोएं। कुछ तरीके अपनाकर आपकी जैकेट धुलने के बाद भी नई जैसी रहेगी।

विज्ञापन
Winter Washing Tips Right Way to Wash Jackets Cloth Cleaning Guide Winter Jacket Ko Kaise Dhoye
जैकेट कैसे धोएं - फोटो : Adobe stock

विस्तार

Right Way to Wash Jackets : सर्दियों में ठंडक से बचने और स्टाइल दोनों के लिए जैकेट बहुत काम आता है। जैकेट सिर्फ एक कपड़ा नहीं, ठंड ससे लड़ने की ढाल होती है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि जिस चीज को हम सबसे ज़्यादा संभालकर पहनते हैं, उसे धोते वक्त सबसे ज़्यादा लापरवाही कर बैठते हैं। एक गलत वॉश, गलत डिटर्जेंट या गलत तरीके से सुखाने का तरीका जैकेट के रंग, शेप और गर्माहट को खराब कर सकता है। जैकेट धुलवाने के लिए लोग ड्राई क्लीनर पर पैसे खर्च करते हैं लेकिन अगर आप घर पर ही बिना पैसा व्यय किए जैकेट को धोना चाहते हैं और उसे नए जैसा ही रखना चाहते हैं तो कुछ आसान तरीके हैं। अगर चाहते हैं कि आपकी जैकेट हर सर्दी नई जैसी लगे, तो ये विंटर वॉशिंग टिप्स जरूर जान लें।

विज्ञापन



धोने से पहले जैकेट का लेबल पढ़ें

हर जैकेट एक जैसी नहीं होती जैसे डाउन जैकेट, पफर, ऊनी या सिंथेटिक जैकेट। इन जैकेट्स की देखभाल के लिए लेबल जरूर पढ़ें। लेबल पर लिखा, Wash, Dry, Temperature का निर्देश आपकी जैकेट की उम्र तय करता है। अगर हैंड वाॅश लिखा है और आपने मशीन में डाल दी तो नुकसान तय है।
विज्ञापन


बार-बार धोना सबसे बड़ी गलती

जैकेट को हर हफ्ते धोना उसकी फिलिंग को कमजोर कर देता है। हल्की गंदगी हो तो गीले कपड़े से स्पॉट क्लीनिंग ही काफी है। पूरी धुलाई तभी करें जब सच में जरूरत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्का डिटर्जेंट ही इस्तेमाल करें

तेज डिटर्जेंट या ब्लीच जैकेट के फाइबर को जला देता है। बेहतर है कि आप लिक्विड माइल्ड डिटर्जेंट या बेबी वॉश का इस्तेमाल करें। पाउडर डिटर्जेंट अक्सर अंदर जाकर जम जाता है, जिससे जैकेट सख्त हो जाती है।

मशीन में धो रहे हैं तो ये सेटिंग रखें

अगर लेबल मशीन वॉश की इजाजत देता है तो ठंडा पानी चुनें। जेंटल या डेलिकेट मोड रखें। जैकेट को उल्टा करके धोएं। जिप और बटन बंद करना न भूलें। तेज स्पिन जैकेट की शेप बिगाड़ सकता है इसलिए कम स्पिन बेहतर रहता है। 


सुखाने का सही तरीका 

जैकेट को कभी भी निचोड़कर या धूप में सीधे न सुखाएं। छांव में, हवा वाली जगह पर फैलाकर सुखाएं। डाउन जैकेट हो तो बीच-बीच में हल्के हाथ से थपथपाएं ताकि फिलिंग फिर से फूली रहे।

ड्राई क्लीनिंग कब जरूरी है?

लेदर जैकेट, भारी ऊनी या ब्रांडेड डाउन जैकेट के लिए ड्राई क्लीनिंग ही सुरक्षित विकल्प है। घर पर धोने का रिस्क लेने से बेहतर है थोड़ा खर्च कर लेना।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed