फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Vat Savitri Puja 2025 Essential Shopping List for pooja Rituals vat savitri puja samagri list

Vat Savitri Puja 2025: वट सावित्री पूजा के लिए करनी है खरीदारी, बना लें जरूरी सामान की सूची

Tue, 20 May 2025 12:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 20 May 2025 12:41 PM IST
सार

Vat Savitri Puja 2025 Shopping List: वट सावित्री पूजा के लिए विशेष सामग्री की आवश्यकता होती है। महिलाएं सुहाग और श्रृंगार के सामान के साथ ही पूजा सामग्री की खरीदारी करती हैं।

विज्ञापन
Vat Savitri Puja 2025 Essential Shopping List for pooja Rituals vat savitri puja samagri list
वट सावित्री व्रत के लिए सामान - फोटो : adobe

विस्तार

Vat Savitri Puja 2025 Shopping List: अखंड सौभाग्य के लिए हिंदू महिलाएं वट सावित्री व्रत करती है। वट सावित्री पूजा में सुहागिन स्त्रियां व्रत रखकर बरगद के वृक्ष की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। हर साल वट सावित्री की पूजा ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को की जाती है। इस वर्ष 26 मई 2025 को वट सावित्री व्रत रखा जाएगा।

विज्ञापन


वट सावित्री पूजा के लिए विशेष सामग्री की आवश्यकता होती है। महिलाएं सुहाग और श्रृंगार के सामान के साथ ही पूजा सामग्री की खरीदारी करती हैं। वट सावित्री पूजा में वक्त कम बचा है। ऐसे में पूजा सामग्री और जरूरी चीजों की लिस्ट बनाकर खरीदारी करें ताकि कोई सामान कम न पड़े।
विज्ञापन


वट सावित्री पूजा सामग्री सूची

  • पूजा की थाली
  • सावित्री-सत्यवान की मूर्ति या चित्र
  • पूजन के लिए कच्चा सूत या मौली
  • हल्दी, कुमकुम, रोली
  • चावल (अक्षत)
  • पान के पत्ते और सुपारी
  • फल विशेषकर आम और खरबूजा या तरबूज
  • मिठाई या पूजन प्रसाद जैसे पुए-पूड़ी
  • काला चना
  • दीपक, बाती और घी या तेल
  • अगरबत्ती और धूपबत्ती
  • सात प्रकार के अनाज
  • व्रत कथा पुस्तक
  • पूजा का सामान रखने के लिए टोकरी या थाली


श्रृंगार का सामान

  • लाल चूड़ियां और बिंदी
  • सिंदूर और काजल
  • आलता
  • मेहंदी
  • सिंदूर
  • लाल रंग की साड़ी या पूजा के लिए नए वस्त्र
  • पानी वाला लोटा और पीतल का कलश


अगर आप इस पूजा में दान करती हैं तो तय कर लें कि दान में क्या देना है। दान का सामान भी खरीद लें।
इसके अलावा इस व्रत में वटवृक्ष की पूजा करनी होती है। ये पता कर लें कि नजदीकी बरगद का पेड़ कहां है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed