फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Year Ender 2025 Most Beautiful Train Journeys in India know best train routes in hindi

Year Ender 2025: पहाड़, समंदर और रेगिस्तान; ये हैं भारत के सबसे खूबसूरत रेल सफर

Wed, 31 Dec 2025 11:29 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 31 Dec 2025 11:29 AM IST
सार

Year Ender 2025 Train Journeys: भारत की खूबसूरती को करीब से देखना है तो सफर के लिए स्थल नहीं, सफर के तरीके और सही मार्ग का चयन करें। रेल यात्राएं बेहतर तरीका है खूबसूरत और रोमांचक सफर अनुभव हासिल करने का। 

विज्ञापन
Year Ender 2025 Most Beautiful Train Journeys in India know best train routes in hindi
रेलवे रूट्स - फोटो : Instagram

विस्तार

Best Train Journeys in India: जैसे जैसे हम आधुनिकता और डिजिटल दौर के अधिक करीब आ रहे हैं, सफर के तरीकों में भी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मीलों की दूरी अब मिनटों में बदल गई है। पहिए ने स्पीड कोच से फ्लाइट्स तक की तब्दीली देखी और सफर छोटा होता चला गया। लेकिन रेल सफर का सुख आज भी वैसा है। साल 2025 में रेल यात्राओं ने फिर अपनी खोई शान वापस पाई। सफर के दौरान रेल की खिड़की से बाहर फैली धरती, पहाड़, नदियों और गांवों का जीवन करीब से नजर आया। 
विज्ञापन


रेल यात्राएं इसलिए लोकप्रिय हैं, क्योंकि इसमें सफर के दौरान खिड़की के बाहर का जीवन जिंदा देखा जा सकता है। रेलवे स्टेशन पर स्थानीय स्वाद और अलग-अलग लोग मिलते हैं। स्क्रीन से दूर यह असली दुनिया का अनुभव कराती है। ये इको फ्रेंडली यात्रा है जो बजट में होने के साथ ही अधिक मजेदार होती है। भारत में कई ऐसे रेल मार्ग हैं जो अपने खूबसूरत सफर के लिए लोकप्रिय हैं। साल 2025 में भी इन रेल मार्गों की यात्राएं लोगों ने सबसे अधिक की। 
विज्ञापन



2025 के सबसे सुंदर रेल रूट्स

कश्मीर विस्टाडोम रेलवे

श्रीनगर से बारामूला की ये रेल यात्रा बेहद रोमांचक है। बर्फ से ढके चनार और बादलों से दोस्ती करता ट्रैक स्थल पर पहुंचने से पहले ही यात्रा के रोमांच को बढ़ा देता है। यह सफर दिल को प्रेमपत्र जैसा महसूस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा वैली रेल

पठानकोट से जोगिंदरनगर  का कांगड़ा वैली रेल मार्ग धीमी रफ्तार में हिमालयी वेग का आनंद देता है। सफर के दौरान धुंध में लिपटी हिमालयी चोटियाँ और खिलखिलाते झरने देखने को मिलते हैं। 

नवीन सेतु मार्ग

मुंबई से गोवा वाया कोकण लाइन के जरिए नवीन सेतु मार्ग का अनुभव एक बार जरूर लेना चाहिए। यहां कि हर मोड़ पर अरब सागर का तट और हरे-भरे पहाड़ों का आलिंगन देख सकते हैं। ऐसा लगता है कि समुद्र की लहरें मानो साथ दौड़ती हैं।

नीलगिरि माउंटेन रेलवे

ऊटी से मेत्तुपालयम के लिए नीलगिरी माउंटेन रेलवे रूट यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज ट्रैक घोषित है। यहां से आती चाय की खुशबू, ठंडी हवा, उम्रभर याद रह जाने वाला सफर दे जाती है।


दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे

न्यू जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग का सफर दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे रूट से पूरा किया जा सकता है, जहां छुकछुक चलने वाली टॉय ट्रेन की घंटी और चाय बागानों के बीच उगता सूरज मनमुग्ध कर देता है। यहां बचपन की कहानी जैसा रोमांस का अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed