फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड के इन स्थानों में होता है स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव, यूरोप से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये स्थान

Sun, 14 Feb 2021 12:43 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sun, 14 Feb 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand beautiful places to visit explore stay heaven destinations of devbhoomi mukteshwar valley of flowers
उत्तराखंड को देवों की भूमि के नाम से भी जाना जाता है- फाइल फोटो - फोटो : social media

उत्तराखंड को देवों की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। यहां के खूबसूरत वादियों की खूबसूरती देखते ही बनती है। दुनियाभर से पर्यटक उत्तराखंड में घूमने के लिए आते हैं। हिमालय, झील-झरने और तालों का मनोरम दृश्य देखते ही बनता है। ये खूबसूरत दृश्य पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। उत्तराखंड के स्थानों के बारे में कहा जाता है कि ये स्थान यूरोप की खूबसूरती को भी फेल करते हैं। आज हम आपको उत्तराखंड के कुछ खूबसूरत स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि उत्तराखंड के इन स्थानों में स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव होता है। आइए जानते हैं उत्तराखंड के खूबसूरत स्थानों के बारे में...

uttarakhand beautiful places to visit explore stay heaven destinations of devbhoomi mukteshwar valley of flowers
मुक्तेश्वर नैनीताल जिले में स्थित है- फाइल फोटो - फोटो : social media

मुक्तेश्वर

  • मुक्तेश्वर नैनीताल जिले में स्थित है और नैनीताल से करीब 46 किलोमिटर की दूरी पर स्थित है। गर्मियों में यहां का मौसम काफी सुहाना रहता है। सर्दियों के मौसम में पर्यटक यहां बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए आते हैं। मुक्तेश्वर में सर्दियों में काफी मात्रा में बर्फबारी होती है। सर्दियों के मौसम में मुक्तेश्वर की खूबसूरती देखते ही बनती है।
uttarakhand beautiful places to visit explore stay heaven destinations of devbhoomi mukteshwar valley of flowers
गंगोत्री हिमनद से तपोवन 6 किलोमिटर की दूरी पर स्थित है- फाइल फोटो - फोटो : social media

तपोवन

  • गंगोत्री हिमनद से तपोवन 6 किलोमिटर की दूरी पर स्थित है। यहां के खूबसूरत नजारे देखते ही बनते हैं। इस स्थान से हिमालय की चोटियां साफ दिखाई देती हैं। इस जगह को नंदनवन भी कहा जाता है। तपोवन से शिवलिंग, भागीरथी, केदार डोम, थलय सागर और सुदर्शन जैसे चोटियों का शानदार दृश्य दिखाई देता है। यहां पर चीड़ और देवदार के वृक्ष भी हैं जो तपोवन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand beautiful places to visit explore stay heaven destinations of devbhoomi mukteshwar valley of flowers
समुद्रतल से 830 मीटर की ऊंचाई पर देवप्रयाग स्थित है- फाइल फोटो - फोटो : social media

देवप्रयाग

  • समुद्रतल से 830 मीटर की ऊंचाई पर देवप्रयाग स्थित है। ऋषिकेश से देवप्रयाग की दूरी 70 किलोमिटर है। इसी स्थान पर अलकनंदा और भागीरथी नदी का संगम भी है, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। देवप्रयाग उत्तराखंड के पंच प्रयागों में से एक है। यहां का वातावरण काफी शांत है। इस स्थान पर काफी सुकून का अनुभव होता है।
विज्ञापन
uttarakhand beautiful places to visit explore stay heaven destinations of devbhoomi mukteshwar valley of flowers
भारत के मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर औली उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

औली

  • भारत के मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर औली उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। यहां की वादियों और पहाड़ देखकर स्विट्जरलैंड जैसा अनुभव होता है। यहां का मौसम काफी सुहाना रहता है। यहां पर बर्फ पर स्कीइंग भी करवाई जाती है। सर्दियों के मौसम में यहां काफी मात्रा में बर्फबारी होती है। औली से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखते ही बनता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed