स्वर्ग की कल्पना करते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहले बर्फ से ढकी पहाडियों, हरे-भरे जंगल और झरनों की तस्वीर सामने आने लगती है। भारत में कई ऐसी जगह हैं जहां की खूबसूरत वादियां देखने के बाद स्वर्ग का अनुभव होता है। आज हम आपको भारत के कुछ खूबसूरत गांवों के बारे में बताने जा रहे हैं। भारत के ये गांव किसी जन्नत से कम नहीं हैं। इन गांवों की खूबसूरती देखते ही बनती है। इन गांवों में पहाड़ों की हरियाली देखने को मिलती है। आइए जानते हैं भारत के 5 खूबसूरत गांवों के बारे में जहां स्वर्ग सा अनुभव होता है...
{"_id":"5f16cc378ebc3e63dd0bff28","slug":"top-most-beautiful-cleanest-wonderful-village-tourist-places-to-visit-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेहद ही खूबसूरत हैं भारत के ये 5 गांव, धरती पर होता है स्वर्ग का अनुभव","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
बेहद ही खूबसूरत हैं भारत के ये 5 गांव, धरती पर होता है स्वर्ग का अनुभव
Sun, 14 Feb 2021 12:43 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
गांवों में पहाड़ों की हरियाली देखने को मिलती है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
स्मित गांव मेघालय की राजधानी शिलांग से करीब 11 किलोमीटर दूर पहाड़ों पर बसा है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
स्मित
- स्मित गांव मेघालय की राजधानी शिलांग से करीब 11 किलोमीटर दूर पहाड़ों पर बसा है। यह गांव कुदरत की खूबसूरत चादर ओढ़े हुए नजर आता है। भारत के इस खूबसूरत गांव को प्रदूषण मुक्त गांव का दर्जा भी मिला हुआ है। स्मित गांव की खूबसूरती देखते ही बनती है। स्मित के लोग सब्जी और मसाले की खेती करते हैं।
इस गांव को एशिया के सबसे साफ गांव का दर्जा भी प्राप्त है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : shilong
मावलिनॉन्ग, मेघालय
- मावलिनॉन्ग शिलॉन्ग से करीब 90 किमी दूरी पर बसा छोटा सा गांव है। इस गांव को एशिया के सबसे साफ गांव का दर्जा भी प्राप्त है। प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर इस गांव की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां पर एशिया का सबसे मशहूर रूट ब्रिज भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खोनोमा गांव कोहिमा से 20 किलोमिटर की दूरी पर स्थित है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खोनोमा
- खोनोमा गांव कोहिमा से 20 किलोमिटर की दूरी पर स्थित है। यहां की हरी- भरी वादियां आकर्षित करने का काम करती हैं। आपको बता दें खोनोमा को एशिया का सबसे पहला हरा- भरा गांव घोषित किया गया है। इस गांव में 100 से अधिक प्रजातियों के वन्य प्राणी और जीव- जंतु पाए जाते हैं। इसके अलावा यहां पर लगभग 250 पौधों की प्रजातियों के पौधे भी पाए जाते हैं।
विज्ञापन
मिरिक दार्जिलिंग के पश्चिम में समुद्र तल से लगभग 4905 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक छोटा सा खूबसूरत गांव है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
मिरिक
- मिरिक दार्जिलिंग के पश्चिम में समुद्र तल से लगभग 4905 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक छोटा सा खूबसूरत गांव है। यहां के प्राकृतिक नजारे मन मोह लेते हैं। यहां पर स्थित मिरिक झील इस गांव की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। आपको बता दें मिरिक झील देवदार के पेड़ों से घिरी है। मिरिक में चाय के बागान, जंगली फूलों की चादर, क्रिप्टोमेरिया के पेड़ आकर्षित करने का काम करते हैं।