{"_id":"5c9f0cc1bdec224b9d4f6b14","slug":"trip-to-madhya-pradesh-small-town-orchha-history-beautiful-historical-buildings-and-forts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जयपुर के महलों को टक्कर देती हैं मध्य प्रदेश के ओरछा की ये ऐतिहासिक इमारतें","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
जयपुर के महलों को टक्कर देती हैं मध्य प्रदेश के ओरछा की ये ऐतिहासिक इमारतें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sun, 09 Jun 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज हम ओरछा के विषय में बता रहे हैं जो मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में स्थित एक जगह है जो खूबसूरत इतिहास से भरा हुआ है। ओरछा एक समय में शक्तिशाली बुंदेला राजपूतों की राजधानी हुआ करता था। ओरछा में महलों, मंदिरों और किलों के साथ बेतवा नदी है। अगर आप किसी शांत-सुंदर और ऐतिहासिक जगह पर कम बजट में सैर पर जाना चाहते हैं तो ओरछा जरूर जाएं।
2 of 5
ओरछा शायद दुनिया का ऐसा एक मात्र स्थान है, जहां श्रीराम को भगवान नहीं राजा कहा जाता है। ओरछा की रानी भगवान राम की भक्त थीं। उनकी भक्ति को देखते हुए राजा ने श्रीराम का मंदिर ओरछा में बनवाने का निर्णय लिया। राजा ने अयोध्या से श्रीराम की मूर्ति मंगवाई और इसे मंदिर का निर्माण होने तक महल में स्थापित करवा दिया। लेकिन जब मंदिर का निर्माण हुआ और मूर्ति स्थापना का समय आया तो मूर्ति महल से हिलाई ही नहीं जा सकी। लाख कोशिशों के बाद भी जब कोई मूर्ति नहीं उठा सका तो राजा ने इसे भगवान की इच्छा माना और महल को ही मंदिर बना दिया गया।
3 of 5
ओरछा का किला बुंदेलखंड के राजाओं के शौर्य का प्रतीक है। ये विशाल किला राजा छत्रसाल और उनकी बेटी मस्तानी की याद दिलाता है। यहां होनेवाले लाइट शो में भी बुंदेलों की वीरता की गाथा देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जहांगीर महल बुंदेलखंडी वास्तुकला का बेहतरीन नमूना है। इसके खुले गलियारे, पत्थरों वाली जालियां, वास्तुशिल्प और दीवारों पर की गई कलाकृति, जानवरों की मूर्तियां जैसे कई हुनर देखे जा सकते हैं। यहां कई ऐतिहासिक घटनाएं घटीं, जिन्होंने उस काल के हिंदूस्तान को कई रूपों में प्रभावित किया। कई टीवी सीरियल और फिल्मों की शूटिंग इस किले में हो चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
ग्वालियर से ओरछा की दूरी 120 किलोमीटर है और उत्तर प्रदेश स्थित झांसी से करीब 16 किलोमीटर। ओरछा झांसी-खजुराहो मार्ग पर स्थित है और बस सेवाओं द्वारा ओरछा और झांसी आपस में जुड़े हैं। दिल्ली, ग्वालियर और वाराणसी से ओरछा के लिए बस सेवा भी है। ओरछा का नजदीकी एयर पोर्ट है खजुराहो। यह एयरपोर्ट दिल्ली सहित देश के बड़े शहरों से फ्लाइट से जुड़ा है। ओरछा का नजदीकी रेलवे मुख्यालय है झांसी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।