फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सात समंदर पार यात्रा करने की है इच्छा, सबसे 'परफेक्ट डेस्टिनेशन' है अद्भुत कलाओं का शहर यज्द

Sat, 08 Jun 2019 05:23 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 08 Jun 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
plan a trip to yazd iran with friends to spend best moment of life
इस बार गर्मियों की छुट्टी में घूमने नहीं निकल पाए तो कोई बात नहीं पैसों की बचत करिए और सितंबर से नवंबर महीने के बीच कभी भी एक ऐसे मनोरम शहर को करीब से देख सकते हैं, जिसकी तस्वीरें आप अक्सर इंटरनेट या मैगजीन में देखते होंगे। हम बात कर रहे हैं यज्द शहर की।
plan a trip to yazd iran with friends to spend best moment of life
यज्द जो कि ईरान में स्थित है। यज्द इस्फहान शहर से 270 किमी दक्षिण पूर्व में स्थित है। वर्तमान में ये ईरान में 15 वां सबसे बड़ा शहर है। 2017 के बाद से, यज़्द के ऐतिहासिक शहर को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल के रूप में मान्यता दी गई है।
 
plan a trip to yazd iran with friends to spend best moment of life

ईरान में बने इस रेगिस्तानी शहर में बहुत सी ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं। ईरान की यात्रा करने पर यदि इस शहर में नहीं घूमे तो यात्रा अधूरी रह जाएगी क्योंकि ईरान की असली खूबसूरती तो यज्द में बसी है। दुनिया भर से पर्यटक इसे देखने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
plan a trip to yazd iran with friends to spend best moment of life

यज्द के बीचोंबीच एक आमिर चखमक नाम का कॉम्प्लैक्स भी स्थित है। जिसकी खूबसूरती शाम होते-होते बढ़ जाती है। इस पुराने शहर में येलो-ब्राउन मड ब्रिक नाम की एक बिल्डिंग भी है। इसकी वास्तुकला बहुत ही आकर्षक है।यहां 14वीं सदी में एक जामा मस्जिद का निर्माण किया गया था। उसकी मीनार को देश की सबसे बड़ी मीनार के रूप में माना जाता है। इसकी खूबसूरती ईरानी इस्लामिक आर्किटेक्चर का एक खूबसूरत उदाहारण है।

विज्ञापन
plan a trip to yazd iran with friends to spend best moment of life
शहर में बाग-ए-दौलत नामक एक दर्शनीय जगह भी मौजूद है। यहां 18वीं सदी में बनी इमारत पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। यज्द शहर में खारानक नाम का एक गांव भी है। यह एक बहुत ही प्राचीन गांव है। लेकिन अब इसके केवल अवशेष ही बचे हैं। ईरान के इस ऐतिहासिक रेगिस्तानी शहर में घूमने के लिए बहुत सी प्राचीन जगह हैं। ईरान की यात्रा करने वालों को इस खूबसूरत रेगिस्तानी शहर की यात्रा जरूर करनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed