कोरोना के कारण लंबे समय से कोई कहीं घूमने नहीं जा पाया है। इन दिनों घर के सदस्य भी ज्यादा से ज्यादा समय घर पर ही रह रहे हैं, ऐसे में महिलाओं का काम बहुत बढ़ जाता है। बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं तो दिनभर वे भी परेशान करते हैं। ऐसे में वाकई बहुत जरूरी हो गया हो कि सबकुछ सामान्य होने पर आप अपनी गर्ल गैंग के साथ घर- परिवार से दूर घूमने अवश्य जाएं। हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी पांच जगहें जहां आप अपनी गर्ल गैंग के साथ बिना किसी चिंता के सुरक्षित माहौल में घूमकर आ सकती हैं। अगली स्लाइड्स के माध्यम से देखिए भारत की यह पांच खूबसूरत जगहें।
महिला यात्रियों के लिए बहुत सुरक्षित है देश की इन 5 जगहों की यात्रा करना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलॉन्ग
यदि आप कोई खूबसूरत सी जगह जाने के विषय में सोच रही हैं फिर तो शिलॉन्ग आपके लिए श्रेष्ठ है। मेघालय में स्त्री-प्रधान समाज होने के कारण महिलाओं को यहां खुला वातावरण मिलता है। यहां रात में भी अकेले घूमने में किसी भी तरह की समस्या नहीं आती है । प्राकृतिक स्थलों के अलावा भी आप यहाँ पर बहत कुछ देख सकती हैं। यहां के बाजार भी बहुत अच्छे हैं।
गुवाहाटी महिलाओं के लिए एक बहुत ही सुरक्षित शहर है । लोग यहां कामाख्या माता के दर्शन करने आते हैं। चूंकि यह शहर में माता के मंदिर के लिए इतना प्रसिद्ध तो महिलाओं के सम्मान का भी यहां के लोग अन्य जगहों के मुकाबले थोड़ा अधिक ख्याल रखते हैं। भारत की प्राचीन सभ्यता में रूचि रखती हैं तब तो आपको यहां बिल्कुल जाना चाहिए।
मुन्नार
सशक्त महिलाओं के विषय में बात हो और केरल का जिक्र न हो यह तो असंभव है । केरल में महिलाओं को बहुत सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। मुन्नार केरल की खूबसूरत जगहों में से एक है। मुन्नार के चाय बागानों में घूमते हुए आपको अद्वितीय आनंद की अनुभूति होगी। साथ ही पर्वतों और बागानों के बीच आप खूबसूरत तस्वीरें भी निकाल पाएंगे।
वाराणसी महादेव के रंग में रंगा हुआ शहर है। यहां की ऊर्जा ही अलग है। मंदिरों और घाटों पर यहां आपको अलग-अलग जगहोंं से आईं कई सारी महिलाएं दिखेंगी । यहां जाने के बाद आपको किसी प्रकार की चिंता नहीं करनी होगी क्योंकि महादेव स्वयं आपकी रक्षा करेंगे। महिलाओं के लिए अध्यात्म रस में डूबने के लिए यह जगह श्रेष्ठ है और फिर बनारसी साड़ी को तो आप भूल ही नहीं सकते हैं।