हनीमून को बनाना चाहते हैं यादगार तो, ये है परफेक्ट डेस्टिनेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है लेकिन शादी दो परिवारों के बीच होती है। शादी के बाद नए कपल के लिए सबसे बड़ी प्लानिंग हनीमून होता है लेकिन इसकी तैयारी लोग शादी से पहले से शुरू कर देते हैं। कुछ लोग देश में ही जाना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग विदेश में जाकर अपने हनीमून को यादगार बनाना चाहते हैं।
अगर आप अपने हनीमून को विदेश में जाकर यादगार मनाना चाहते हैं तो आपको बता रहे हैं ऐसी जगह के बारे में जहां जाकर आपका हनीमून यादगार होगा। अमेरिका का सैंटा मेनिका ऐसी ही एक जगह है। यह जगह दुनिया भर के कपल के लिए खास हनीमून डेस्टिनेशन है।
यह जगह अमेरिका के कैलिफार्निया के लॉस एजिंल्स में स्थित है। यहां शहर के आस-पास बेहद ही खूबसूरत बीचफ्रांट है। जहां नए कपल्स एंज्वॉय करते नजर आते हैं।
यहां आपको खास तरीके का खाना मिलेगा इसके अलावा यहां का मौसम बेहद रोमांटिक होता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो इससे बेस्ट प्लेस कोई और नहीं होगा। यहां हर मौसम में लोग घूमने आते हैं। हनीमून के लिए इसे बेस्ट डेस्टिनेशन कहा जाता है।