फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   sangla valley chitkul karu baba temple know unknown hidden facts about temple

Karu Baba Temple: भगवान शिव का अति दुर्गम मंदिर जहां वर्ष में एक बार ही होते हैं भोलेनाथ के दर्शन

सार

इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां भगवान कारू बाबा का दर्शन वर्ष में सिर्फ और सिर्फ एक बार ही होता है, वह भी जन्माष्टमी के दिन।

विज्ञापन
sangla valley chitkul karu baba temple know unknown hidden facts about temple
कारू बाबा का मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सांगला वैली के कामरु गांव में मां कामाख्या दर्शन के पश्चात भगवान शिव के दर्शन की परंपरा है। हिमाचल प्रदेश के चित्रकूट गांव से 25 किलोमीटर दूर इंडिया चाइना बॉर्डर पर दुलती नाम के स्थान पर भगवान शिव का एक मंदिर है। जिनकी कारू बाबा के नाम से पूजा की जाती है। कारू बाबा माता छितकुल के रक्षक होने के साथ ही साथ इस स्थान के भी रक्षक हैं।

विज्ञापन


इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां भगवान कारू बाबा का दर्शन वर्ष में सिर्फ और सिर्फ एक बार ही होता है। वह दर्शन जन्माष्टमी के दिन होता है क्योंकि यह मंदिर जन्माष्टमी के दिन ही वर्ष में एक बार आम आदमी के लिए खोला जाता है। इस मंदिर का संचालन इंडियन आर्मी करती है। इंडियन आर्मी के ही देखरेख में भगवान शिव का दर्शन यहां पर होता है।
विज्ञापन


इंडियन आर्मी आईटीबीपी यहां पर भव्य भंडारे का आयोजन करती है और यहां छितकुल माता के रूप में उनकी पूजा होती है। विशेष बात यह है कि छितकुल माता बद्रीनाथ जी की धर्मपत्नी है। इस मंदिर में भव्य रूप में मेला लगता है। यह बड़ा ही अद्भुत दृश्य है जो आपको वर्ष में सिर्फ एक दिन ही देखने को मिलेगा और वह भी सिर्फ और सिर्फ जन्माष्टमी के दिन। इसीलिए तो हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहा जाता है। इस मंदिर के दर्शन करने एक बार जरूर आएं। यहां पर अद्भुत दिव्यत की अनुभूति होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed