फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Questions to Ask When Planning Group Travel Tips Before Travelling With Them in Hindi

Group Travel: करने जा रहे है ट्रैवल ग्रुप के साथ यात्रा तो पहले पता कर लें ये बातें, वरना पड़ सकता है पछताना

Sat, 18 Jan 2025 10:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 18 Jan 2025 10:27 PM IST
सार

यात्रियों को आकर्षित करने के लिए जब ट्रेवल ग्रुप यात्रा का पोस्टर तैयार करते हैं तो उसमें सारी अच्छी- अच्छी बातें लिखी होती है। इसके अलावा बारीक अक्षरों में टी एंड सी लिखा होता है जिसपर आपका ध्यान नहीं जाता है। बाद में यह आपको दिक्कत दे जाता है क्योंकि ये लिखने के बाद किसी भी व्यक्ति के लिए अपनी बात से पलटना बहुत आसान हो जाता है। इसलिए इस विषय में जरूर पूछें।

विज्ञापन
Questions to Ask When Planning Group Travel Tips Before Travelling With Them in Hindi
ट्रैवल ग्रुप से सफर करते समय पूछे ये सवाल - फोटो : istock

विस्तार

Group Travel: यात्राओं से जुड़ा एक ट्रेंड आजकल प्रचलन में है, जिसमें कई सारे ट्रेवल ग्रुप व एजेंसियां यात्रियों को एक से एक लुभावने यात्रा पैकेज बताकर अपने साथ यात्रा करने के लिए तैयार कर लेते हैं। कम दाम में बने इन पैकेज को देखकर कई सारे लोग तैयार हो जाते हैं। परिवार और दोस्तों का दल भी यह सोचता है कि जब एक व्यवस्थित योजना दिखाई पड़ रही है तो क्यों न उसके अंतर्गत यात्रा की जाए लेकिन यह जरूरी तो नहीं कि जैसा सब दिख रहा हो वैसा ही सब हो इसलिए बहुत जरूरी है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेवल ग्रुप से इन बातों को जरूर पूछ लें। अगली स्लाइड्स से जानिए किन बातोंं के बारे में पहले से जान लेना जरूरी है।

विज्ञापन


टी एंड सी का अर्थ

यात्रियों को आकर्षित करने के लिए जब ट्रेवल ग्रुप यात्रा का पोस्टर तैयार करते हैं तो उसमें सारी अच्छी- अच्छी बातें लिखी होती है। इसके अलावा बारीक अक्षरों में टी एंड सी लिखा होता है जिसपर आपका ध्यान नहीं जाता है। बाद में यह आपको दिक्कत दे जाता है क्योंकि ये लिखने के बाद किसी भी व्यक्ति के लिए अपनी बात से पलटना बहुत आसान हो जाता है। इसलिए इस विषय में जरूर पूछें।
विज्ञापन


रहना और खाना

जब कोई ट्रेवल ग्रुप दावा करता है कि वह कम से कम दाम में आपको अच्छी से अच्छी होटल में ठहरा सकता है तो आप होटल और वहां के कमरों की तस्वीर मांग लें। आपने सामने वाले को रुपए दिए हैं तो आप बिल्कुल इन सब चीजों के विषय में पूछताछ करने का हक रखते हैं। खाने के बारे में भी पहले से मैन्यू और मील संख्या के बारे में पता कर लें, नहीं तो बाद में आपको परेशान होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसलेशन और मेडिकल पॉलिसी

हर ट्रेवल ग्रुप आजकल इस तरह की पॉलिसी का निर्माण करता ही है लेकिन वह इससे जुड़ी हर बात अपने ग्राहक को बता दे, यह भी संभव नहीं है इसलिए इनके विषय में विस्तार से पूछें। हो सके तो लिखित में इनकी जानकारी ले लें ताकि आवश्यकता पड़ने पर आप इन पॉलिसी के बारे में अज्ञानी साबित न हो जाएं।


Mahakumbh 2025: संगम स्नान के बाद करना है रामलला के दर्शन, तो इस तरह प्रयागराज से अयोध्या का करें सफर

किन चीजों का खर्च हमें उठाना है

यदि आप ट्रेवस एजेंसी से यह पूछेंगे कि इस पैकेज में किन-किन चीजों का खर्च उठाया जा रहा है तो वे जवाब में रहना, खाना, घूमना आदि सब बताकर आपको संतुष्ट कर देंगे इसलिए बेहतर है कि आप सवाल को घूमाकर पूछें कि किन चीजों का खर्च खुद से उठाना होगा तब आप जान पाएंगे कि प्रसिद्ध जगहों की एंट्री फीस, रास्ते में पड़ने वाले टोल आदि चीजों के लिए रुपये आपको अपनी जेब से ढीले करना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed