{"_id":"5cd1659cbdec22075f5778cb","slug":"plan-a-trip-to-hill-station-mount-abu-near-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाम से विदेशी लगने वाला ये हिल स्टेशन है दिल्ली के नजदीक, कर लें बैग पैक","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
नाम से विदेशी लगने वाला ये हिल स्टेशन है दिल्ली के नजदीक, कर लें बैग पैक
Tue, 07 May 2019 04:49 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Tue, 07 May 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला, नैनीताल, मसूरी और हिमाचल इन हिल स्टेशनों के नाम लोगों की जुबान पर रटे हैं। गर्मी में कहां घूमने जाएं के सवाल पर अक्सर लोग इन्ही हिल स्टेशन जाने की सलाह देते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम सुनकर लगेगा की विदेश में है लेकिन ये जगह भारत में ही है और दिल्ली के पास।
आपको बता दें की राजस्थान के राजसी नगीनों में से एक माउंट अबू है। राजस्थान का हिल स्टेशन, पहाड़ियों और प्रकृति के सुंदर नजारों से सजा ये शहर घूमने वीकेंड में भी जा सकते हैं। सिर्फ पहाड़ ही नहीं यहां घूमने के एक से बढ़कर एक आकर्षक जगह हैं।
नक्की झील
माउंट आबू के बीच में बनी नक्की झील यहां का मुख्य आकर्षण है। चारों तरफ से अरावली पहाड़ियों से घिरी इस झील का नजारा देखते बनता है। परिवार के साथ मस्ती करने का प्लान हो या अपने पार्टनर के साथ एक रोमांटिक शाम बितानी हो, ये जगह सभी को पसंद आती है।

टोड रॉक
नक्की झील के नजदीक है टोड रॉक । इस पहाड़ का आकार मेंढक की तरह दिखता है इसलिए इसका नाम टोड रॉक है। यहां से आप नक्की झील और अरावली का पहाड़ियों का नजारा देख सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए थोड़ी सी चढ़ाई करनी होगी तो ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए भी ये जगह बेस्ट है।

देलवाड़ा जैन मंदिर
धर्म और वास्तुकला का नायाब संगम देखने के लिए देलवाड़ा जैन मंदिर से बेहतर कोई जगह नहीं है। ये पांच मंदिर अलग- अलग समय पर 5 जैन तीर्थंकर को समर्पित किए गए हैं।इस मंदिर में संगमरमर पर की गई बारीक कारीगरी आश्चर्यजनक है।