फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Most Number Of Hotel Room In the World Know India Tourism And Hospitality Industry

Travel News: दुनिया के सबसे अधिक होटल रूम चीन में, लंदन दूसरे नंबर पर, जानें भारत की स्थिति

Thu, 27 Apr 2023 06:42 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 27 Apr 2023 06:42 PM IST
सार

भारत में सबसे अधिक होटल रूम वाला शहर मुंबई है। आर्थिक राजधानी मुंबई में लगभग 13,500 होटल रूम हैं। वर्ष 2025 तक मुंबई में करीब 38% होटल रूम की बढ़ोतरी का अनुमान है।

विज्ञापन
Most Number Of Hotel Room In the World Know India Tourism And Hospitality Industry
hotel - फोटो : istock

विस्तार

Travel News: हर साल छुट्टियों सीजन में लोग सफर की योजना बनाते हैं। परिवार, दोस्तों या पार्टनर संग देश-विदेश की यात्राएं करते हैं। इस साल छुट्टियों में अधिक पर्यटन बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा ट्रैवल के नए तरीकों का भी ट्रेंड है, जैसे-लेजर ट्रैवल, वीकेंड ट्रिप, रोड ट्रिप, स्टेकेशन, वर्केशन और ब्लेजर आदि। ऐसे में पर्यटन बढ़ने की उम्मीद करते हुए होटल इंडस्ट्री ने तैयारियां शुरू कर दी है। दुनियाभर की होटल चेन अलग-अलग शहरों में ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी के लिए तैयारी कर रही है। अधिक संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद को लेकर कमरों की संख्या बढ़ाने की योजना है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे अधिक होटल रूम किस देश में हैं और भारत में सबसे अधिक होटल कहां और कितनी क्षमता के हैं? आइए जानते हैं पर्यटन के लिए दुनियाभर के देश ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी के लिए क्या तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


दुनिया के सबसे अधिक होटल रूम शंघाई और बीजिंग में

होटल मार्केट डाटा कंपनी एसटीआर की रिपोर्ट जारी हुई है, जिसमें बताया गया कि चीन के शंघाई और बीजिंग दुनिया में सबसे अधिक होटल रूम वाले शहर हैं। शंघाई की आबादी 2.6 करोड़ है, जबकि यहां 13,46, 000 होटल रूम हैं। वहीं बीजिंग की आबादी 2.2 करोड़ से अधिक है और इस शहर में 323,500 होटल रूम हैं।
विज्ञापन


लंदन दूसरे नंबर पर

चीन के बाद सबसे ज्यादा होटल रूम वाला शहर लंदन है, जहां फिलहाल 1,55,600 होटल रूम हैं। हालांकि लंदन में वर्ष 2025 तक होटल रूम की संख्या 18 प्रतिशत बढ़कर 1,83,608 हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय पर्यटन और होटल रूम

भारत में सबसे अधिक होटल रूम वाला शहर मुंबई है। आर्थिक राजधानी मुंबई में लगभग 13,500 होटल रूम हैं। वर्ष 2025 तक मुंबई में करीब 38% होटल रूम की बढ़ोतरी का अनुमान है। वहीं बेंगलुरू में 14,200 होटल कमरे हैं, जिनकी संख्या दो साल तक 22,000 से अधिक बढ़ने का अनुमान है।


वित्त वर्ष 2023 में एविएशन सेक्टर में 60% बढ़ोतरी

भारत धर्म और आध्यात्म से जुड़ा देश है। यहां कई धार्मिक स्थल हैं, जो पर्यटन के लिहाज से भी सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। हालांकि धार्मिक पर्यटन के साथ ही छुट्टियों में तेजी से यात्रा में बढ़ोतरी हो सकती है। देश में धार्मिक यात्रा के अलावा वीकेंड ट्रिप, रोड ट्रिप, लेजर ट्रिप या ब्लेजर यानी बिजनेस प्लस लेजर ट्रैवल समेत यात्रा के नए तरीके तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में बढ़ते पर्यटन के कारण वित्त वर्ष 2023 में भारतीय एविएशन सेक्टर में 60 फीसदी ग्रोथ दर्ज की गई। इस सीजन में टियर 2 और टियर 3 शहरों में होटल रूम की डिमांड बढ़ने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed