फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   if you want to enjoy snowfall this is the best time to visit Kashmir

बर्फबारी के बाद बेहद खूबसूरत लग रहा है कश्मीर, जन्नत के दीदार का ये है परफेक्ट टाइम

Sun, 11 Nov 2018 02:43 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
if you want to enjoy snowfall this is the best time to visit Kashmir
- फोटो : instagram

धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत वादियों को भला कौन नहीं देखना चाहता होगा और बात जब सर्दी के मौसम की हो फिर तो समझो सोने पे सुहागा। बर्फीली वादियां, झरने और झीलों के नजारे के बारे में सोचने भर से ही आप उसकी तरफ खींचे चले जाएंगे। जिसने भी कश्मीर को लेकर ये कहा है, बिल्कुल ठीक कहा है कि अगर धरती पर कहीं जन्नत है तो यहीं है। इन दिनों कश्मीर की फिजा कुछ ऐसी ही है।

विज्ञापन


कश्मीर में पहली स्नोफॉल हो चुकी है और अगर आपको भी बर्फ से ढके पहाड़ देखने का शौक है तो सोच क्या रहे हैं बना लीजिए कश्मीर की छुट्टियों का प्लान जहां आप स्नोफॉल का मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कश्मीर के चार खूबसूरत स्थल...

विज्ञापन

if you want to enjoy snowfall this is the best time to visit Kashmir

गुलमर्ग
बर्फ की चादर ओढ़ने पर गुलमर्ग का हसीन नजारा देख आप अपनी जिंदगी की सारी टेंशन भूलकर एकदम तरोताजा महसूस करेंगे। बारामूला जिले में स्थित यह खूबसूरत शहर दूर-दूर तक बर्फ से ढका हुआ है, इसे देखकर ऐसा लगता है मानो धरती ने सफेद चादर ओढ़ रखी हो। अगर आप भीड़भाड़ और रोजमर्रा की टेंशन से दूर कुछ सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो आप आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।

if you want to enjoy snowfall this is the best time to visit Kashmir
पहलगाम
जम्मू और कश्मीर प्रान्त में अनंतनाग जिले में पहलगाम एक छोटा सा कस्बा है। लिद्दर नदी के तट पर बसा यह कस्बा इतना खूबसूरत है कि आपका वहां से लौटकर वापस आने का दिल नहीं करेगा। यह श्रीनगर से 94 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां के मनमोहक नजारे आपको अपनी तरफ आकर्षित कर लेंगे। आप यहां अपने पार्टनर या परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने जा सकते हैं।
विज्ञापन

if you want to enjoy snowfall this is the best time to visit Kashmir
सोनमर्ग
सोनमर्ग कश्मीर के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में एक है, जो समुद्र सतह से करीब 2740 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। बर्फबारी के बाद ये पूरा इलाका सफेद चादर से ढक गया है। ऐसे में आप यहां प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेने के साथ-साथ स्कीइंग का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा यहां आप तरह-तरह के कश्मीरी पकवान का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
 

if you want to enjoy snowfall this is the best time to visit Kashmir

डल झील
कश्मीर की डल झील भी लोगों की पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां चलने वाले शिकारा यानी नौकाएं आपका मन मोह लेंगी और आप खुद को इसमें बैठने से नहीं रोक पाएंगे। आप किराए पर शिकारा लेकर डल झील में घंटों घूम सकते हैं और अगर आपका कुछ समय और डल झील में बिताने का दिल है तो इसके लिए आप वहां होटल न करके हाउसबोट बुक कर सकते हैं और यादगार पल बिता सकते हैं। इस झील के किनारे हजरत बल मस्जिद भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed