{"_id":"5eb021a48ebc3e904d588530","slug":"haryana-india-tourist-places-to-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एशिया का सबसे बड़ा गुलाबों का गार्डन है भारत के इस राज्य में, जानिए यहां के खूबसूरत पर्यटक स्थलों के बारे में","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
एशिया का सबसे बड़ा गुलाबों का गार्डन है भारत के इस राज्य में, जानिए यहां के खूबसूरत पर्यटक स्थलों के बारे में
Tue, 05 May 2020 07:34 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 05 May 2020 07:34 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य है। चंडीगढ़ इसकी राजधानी है। हरियाणा की सीमाएं उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से मिलती हैं। दिल्ली हरियाणा से तीन ओर से घिरी हुई है। अगर आपको लगता है कि हरियाणा की पहचान सिर्फ वहां की खड़ी बोली के लिए है तो आप गलत हैं। हरियाणा न सिर्फ खेलों में अव्वल है बल्कि ये शहर अपने खूबसूरत पर्यटक स्थलों के लिए भी जाना जाता है। हास्य की बात करें तो पूरे हरियाणा में हास्य कूट-कूट कर भरा हुआ है। बस आपको यहां की जुंबा के हास्य को समझने भर की देरी है। यहां हम आपको हरियाणा के उन टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स के बारे में बता रहे हैं जो बेहद खूबसूरत हैं।
Trending Videos
धार्मिक और ऐतिहासिक दोनों ही दृष्टियों से हरियाणा का बेहद महत्व है।
- हरियाणा के बारे में कहा जाता है कि यह वह जगह हैं जहां महर्षी वेद व्यास ने महाभारत की रचना की थी। धार्मिक और ऐतिहासिक दोनों ही दृष्टियों से हरियाणा का बेहद महत्व है। यहीं वो जगह है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का ज्ञान दिया था और कर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला था।
कुरुक्षेत्र
- कुरुक्षेत्र एक धार्मिक स्थल है जहां महाभारत का युद्ध हुआ था। ये ही वो जगह है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक दोनों ही दृष्टियों से बेहद महत्व है। कुरुक्षेत्र में बिरला मंदिर, श्रीकृष्ण म्यूजियम और धरोहर हरियामा म्यूजियम भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला
- अंबाला हरियाणा का सबसे पुराना शहर है। अंबाला में शीशगंज गुरुद्वारा, गुरुद्वारा मंजी साहब और दूसरे मशहूर पर्यटक स्थल हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़
- चंडीगढ़ बहुत खूबसूरत शहर है। यह शहर लेटेस्ट फैशनल और लजीज खाने के लिए मशहूर है। चंडीगढ़ में रोज गार्डन, सुखना झील, रॉक गार्डन और पिंजौर गार्डन की खूबसूरती देखते ही बनती है।