फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Hartalika Teej 2024 Explore Famous Lord Shiv Temples in Delhi NCR

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर दिल्ली के इन मंदिरों में करें भगवान शिव-पार्वती की पूजा

Fri, 06 Sep 2024 10:59 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 06 Sep 2024 10:59 AM IST
सार

जो घर महिलाएं घर पर गौरी शंकर की मिट्टी की प्रतिमा स्थापित नहीं कर सकती हैं, वह मंदिर में जाकर पूजा कर सकती हैं। इसके अलावा जो महिलाएं व्रत नहीं रखती, वो भी हरतालिका तीज की पूजा करके सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मांगती हैं। इसके लिए वह भी शिव पार्वती के मंदिर में जाकर दर्शन और पूजा कर सकती हैं।

विज्ञापन
Hartalika Teej 2024 Explore Famous Lord Shiv Temples in Delhi NCR
हरतालिका तीज पर शिव पार्वती की प्रतिमा - फोटो : Instagram

विस्तार

Hartalika Teej 2024 Famous Shiv Temples in Delhi: आज हरतालिका तीज का पर्व है। हरतालिका तीज पर सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपवास करती हैं और शिव गौरी की पूजा करती हैं। कई स्थानों पर महिलाएं इस पर्व पर निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि जो स्त्रियां हरतालिका तीज का उपवास करती हैं वो मिट्टी के गौरी शंकर बनाकर उसे चौक पर स्थापित करते हैं। उनका श्रृंगार और वस्त्र आदि धारण कराकर भोग लगाते हैं। मध्य रात्रि और तड़के भोर में उनकी पूजा के बाद ही स्त्रियां उपवास खोलती हैं। 

विज्ञापन


हालांकि जो घर महिलाएं घर पर गौरी शंकर की मिट्टी की प्रतिमा स्थापित नहीं कर सकती हैं, वह मंदिर में जाकर पूजा कर सकती हैं। इसके अलावा जो महिलाएं व्रत नहीं रखती, वो भी हरतालिका तीज की पूजा करके सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मांगती हैं। इसके लिए वह भी शिव पार्वती के मंदिर में जाकर दर्शन और पूजा कर सकती हैं। दिल्ली या आसपास के रहने वाले हैं तो यहां कई प्रसिद्ध और प्राचीन शिव गौरी के मंदिर हैं, जहां आप दर्शन के साथ पूजा अर्चना कर सकते हैं। 
विज्ञापन


ये रहे दिल्ली एनसीआर के प्रसिद्ध शिव पार्वती मंदिर, जहां आप आज दर्शन और पूजा करने के लिए जा सकती हैं।

चांदनी चौक का गौरी शंकर मंदिर

दिल्ली के प्रसिद्ध और पुराने मंदिरों में चांदनी चौक का श्री गौरी शंकर मंदिर शामिल है। सावन मास में इस मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। यहां भगवान शिव के दर्शन और पूजा के साथ भक्त मंदिर की सुंदरता को भी देखने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना बाजार का नीली छतरी मंदिर

दिल्ली के यमुना बाजार स्थित प्राचीन नील छत्री मंदिर के दर्शन के लिए भी आ सकते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर को महाभारत काल में स्थापित किया गया था। मंदिर का माहौल शांत है जो भक्तों को भगवान के करीब महसूस कराता है।

प्रीत विहार का शिव मंदिर

दिल्ली के प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन के पास गुफा वाले शिव मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। इस मंदिर की खूबसूरती देखते ही बनती है। मंदिर के अंदर गुफा बनी है। मंदिर परिसर में पार्क बना है।


रंगपुरी का मंगल महादेव बिरला कानन मंदिर

दिल्ली के रंगपुरी में मंगल महादेव बिरला कानन मंदिर स्थित है, जिसे आधुनिकता के साथ बनाया गया है। इस मंदिर की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की उपस्थिति में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed