फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   disney world begin taking resort reservations from july 2020

वॉल्ट डिजनी वर्ल्ड जुलाई से करेगा बुकिंग शुरू

Wed, 13 May 2020 08:38 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 13 May 2020 08:38 AM IST
सार

  • डिज्नी लैंड को 3 महीने के लिए बंद किया गया था
  • 1 जुलाई 2020 से डिज्नी थीम पार्क अपने रिजॅाट की बुकिंग शुरू कर सकता है।
  • डिज्नी का कहना है कि समय में बदलाव किया जा सकता है।

विज्ञापन
disney world begin taking resort reservations from july 2020
Shanghai Disney Park - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सेंट्रल फोलोरोडिया और वहां के आसपास के लोग बेसब्री से डिज्नी थीम पार्क के खुलने का इंतजार कर रहे हैं।  शायद अब जल्दी ही लोगों का ये इंतजार खत्म हो सकता है। 1 जुलाई 2020 से  डीजनी थीम पार्क अपने रिजॅाट की बुकिंग शुरू कर सकता है। 

विज्ञापन



मार्च से ये पूरी तरह बंद है, अब बुकिंग खुलने की ये खबर वहां काम करने वाले लोगों के लिए भी एक अच्छा संकेत है। रॉलिंस कॉलेज के डॉ रिक फोगल्सांग का कहना है कि डिज्नी थीम पार्क अपने ग्राहकों में एक नई उम्मीद जगा रहा है। अपनी जनता को गुमराह करना उसका मकसद नहीं हो सकता है।
विज्ञापन



फोलोगंस का कहना है कि डिज्नी थीम पार्क दुबारा से सिर्फ 30 प्रतिशत लोगों की क्षमता के अनुसार ही खुलेगा। यानी कि वहां पर सोशल डिस्टेंशिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। डिज्नी लैंड को 3 महीने के लिए बंद किया गया था, यानी कि जुलाई तक इसको बंद रखने का फैसला किया गया था। अब जुलाई की शुरुआत से पहले ये एक प्रयोग भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैजिक किंगडम पार्क की वैबसाइट पर मई 30 तक 'कोई समय उपलब्ध नहीं है' लिखा आ रहा है, जबकि वैबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार ही ये पता चल पाया कि 31 मई से पार्क के मैदान सुबह 9 से रात्रि 10 तक खुल रहेंगे। ठीक इसके एक महीने बाद यानी 1 जुलाई से रिजॅाट और टिकटों की भी बुंकिग शुरू हो जाएगी। डिज्नी का कहना है कि बुकिंग प्रकिया खोलने का मतलब ये नहीं है कि ठीक उसी दिन से डिज्नी थीम पार्क खोल दिया जाएगा। समय में बदलाव किया जा सकता है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed