Kedarnath Yatra: खुल गए केदारनाथ मंदिर के कपाट, यात्रा से पहले जरूर जान लें ये जरूरी टिप्स
Delhi To Kedarnath Yatra: यात्रा से पहले रजिस्ट्रेशन करें, मौसम की जानकारी लें, जरूरी दवाइयां और गर्म कपड़े रखें, फिटनेस पर ध्यान दें और ट्रैकिंग के लिए सही जूते साथ रखें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kedarnath Yatra Travel Tips : उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बसे केदारनाथ मंदिर की यात्रा हर श्रद्धालु का सपना होती है। हर साल लाखों लोग इस पवित्र धाम के दर्शन के लिए निकलते हैं, खासकर दिल्ली से बड़ी संख्या में यात्री यहां पहुंचते हैं। लेकिन यह यात्रा जितनी आध्यात्मिक है, उतनी ही चुनौतीपूर्ण भी मानी जाती है।
पहाड़ों का कठिन रास्ता, मौसम की अनिश्चितता और लंबी ट्रैकिंग इस यात्रा को थोड़ा मुश्किल बना देते हैं। इसलिए अगर आप केदारनाथ जाने की योजना बना रहे हैं, तो सही तैयारी और जानकारी होना बेहद जरूरी है। छोटी-सी लापरवाही आपकी यात्रा को मुश्किल बना सकती है।
इस लेख में हम दिल्ली से केदारनाथ यात्रा करने वालों के लिए जरूरी ट्रैवल टिप्स, क्या-क्या तैयारी करनी चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इन सभी के बारे में विस्तार से बताएंगे। ताकि आपकी यात्रा सुरक्षित, आरामदायक और यादगार बन सके।
केदारनाथ यात्रा कब से शुरू हो रही है?
केदारनाथ धाम यात्रा 22 अप्रैल 2026 यानी आज से शुरू हो गई है। मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 8 बजे खोल दिए गए हैं। चारधाम यात्रा का आगाज 19 अप्रैल को यमुनोत्री-गंगोत्री के साथ हो गया था, जबकि बद्रीनाथ के कपाट 23 अप्रैल को खुल रहे हैं।
यात्रा का रूट और प्लानिंग
दिल्ली से केदारनाथ जाने के लिए आप हरिद्वार या ऋषिकेश तक ट्रेन या बस से जा सकते हैं। वहां से आपको गौरीकुंड पहुंचना होता है, जो ट्रैकिंग का शुरुआती पॉइंट है। यहां से लगभग 16-18 किमी की पैदल यात्रा करनी पड़ती है। ऋषिकेश से बस द्वारा गौरीकुंड पहुंच सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन और परमिट जरूरी
केदारनाथ यात्रा के लिए सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे आपकी यात्रा सुरक्षित रहती है और आपात स्थिति में मदद मिलती है।
जरूरी सामान और तैयारी
पहाड़ों में मौसम कभी भी बदल सकता है, इसलिए गर्म कपड़े, रेनकोट, ट्रैकिंग शूज और जरूरी दवाइयां साथ रखें। साथ ही पानी की बोतल और एनर्जी स्नैक्स जरूर रखें ताकि ट्रैकिंग के दौरान परेशानी न हो।
फिटनेस और हेल्थ का रखें ध्यान
केदारनाथ यात्रा में लंबी पैदल चढ़ाई होती है, इसलिए शारीरिक रूप से फिट रहना जरूरी है। यात्रा से पहले रोजाना वॉक या हल्की एक्सरसाइज करें ताकि ट्रैकिंग में दिक्कत न हो।
मौसम और सुरक्षा का ध्यान रखें
यात्रा से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें। बारिश या बर्फबारी के समय यात्रा करने से बचें। हमेशा प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रास्तों का ही इस्तेमाल करें।