दिल्ली घूमने का प्लान बनाते हैं तो गिनी चुनी चार जगह जैसे लाल किला, कुतुब मीनार, इंडिया गेट और शॉपिंग के लिए ज्यादा से ज्यादा सरोजनी चले जाते होंगे। आपको क्या लगता है दिल्ली सिर्फ इन्ही जगहों में सिमट जाती है? जी नहीं दिल्ली में इतने खजाने हैं जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। अगर इस वीकेंड दिल्ली को करीब से एक्स्प्लोर करना चाहते हैं तो हम बताने जा रहे हैं कुछ खास जगह जहां घूम भी सकते हैं और शॉपिंग भी कर सकते हैं।
{"_id":"5ce25c03bdec22071e6d5fc6","slug":"delhi-best-places-to-explore-and-shopping-this-weekend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली को करना है करीब से एक्स्प्लोर तो इन 5 सीक्रेट जगह को घूमना ना भूलें","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
दिल्ली को करना है करीब से एक्स्प्लोर तो इन 5 सीक्रेट जगह को घूमना ना भूलें
Mon, 20 May 2019 01:38 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Mon, 20 May 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर जाट में शॉपिंग
ये वो जगह है जहां आप शॉपिंग कर सकते हैं और दिल्ली में मिलने वाले स्ट्रीट फ़ूड का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसे एंट्रेप्रेन्योर्स का हब कहा जाता है। यहां आप किफ़ायती दामों में डिज़ाइनर कपड़े ख़रीद सकते हैं। इस गजह को अर्बन विलेज के तौर पर सजाया गया है।

जेएनयू के लाजवाब पराठे
सिर्फ पराठे वाली गली में ही नहीं मिलते हैं पराठे बल्कि जेएनयू में भी दिल्ली के लाजवाब पराठें मिलते हैं और वो भी किफायती दाम पर। यहां पर पुरानी दिल्ली वाली भीड़ भी कम होगी और आप शांत माहौल में पराठे खाने का आनंद ले सकते हैं। गंगा ढाबा और मुगल ढाबा, यहां के कुछ मशहूर पराठा पॉइंट हैं।

मशहूर स्मारकों की सैर
लाल किला और इंडिया गेट से भी ज्यादा है दिल्ली। दिल्ली में ऐसे बहुत से स्मारक हैं, जिनके विषय में लोग जानते भी नहीं हैं जैसे फिरोज शाह कोटला फोर्ट, कुली खां का मकबरा, गयासुद्दीन तुगलक का मकबरा। दिल्ली का इतिहास जानने और घूमने के लिए ये बेहतरीन जगह हैं।

ब्लैकबॉक्स ओखला
ब्लैकबॉक्स ओखला में कुछ बेहतरीन प्ले होस्ट किए जाते हैं। यहां आपको नाटक का एक नया अंदाज देखने को मिलेगा। ये नाटक इतने इमोशनल होते हैं कि आप भी इन्हें देखर इमोशनल हो जाएंगे। एक बार यहां की टिकट बुक करें और जरूर देखें।