फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली को करना है करीब से एक्स्प्लोर तो इन 5 सीक्रेट जगह को घूमना ना भूलें

Mon, 20 May 2019 01:38 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 20 May 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
delhi best places to explore and shopping this weekend

दिल्ली घूमने का प्लान बनाते हैं तो गिनी चुनी चार जगह जैसे लाल किला, कुतुब मीनार, इंडिया गेट और शॉपिंग के लिए ज्यादा से ज्यादा सरोजनी चले जाते होंगे। आपको क्या लगता है दिल्ली सिर्फ इन्ही जगहों में सिमट जाती है? जी नहीं दिल्ली में इतने खजाने हैं जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। अगर इस वीकेंड दिल्ली को करीब से एक्स्प्लोर करना चाहते हैं तो हम बताने जा रहे हैं कुछ खास जगह जहां घूम भी सकते हैं और शॉपिंग भी कर सकते हैं। 






 
delhi best places to explore and shopping this weekend
शाहपुर जाट में शॉपिंग 
ये वो जगह है जहां आप शॉपिंग कर सकते हैं और दिल्ली में मिलने वाले स्ट्रीट फ़ूड का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इसे एंट्रेप्रेन्योर्स का हब कहा जाता है। यहां आप किफ़ायती दामों में डिज़ाइनर कपड़े ख़रीद सकते हैं। इस गजह को अर्बन विलेज के तौर पर सजाया गया है। 

 
delhi best places to explore and shopping this weekend
जेएनयू के लाजवाब पराठे 
सिर्फ पराठे वाली गली में ही नहीं मिलते हैं पराठे बल्कि जेएनयू में भी दिल्ली के लाजवाब पराठें मिलते हैं और वो भी किफायती दाम पर। यहां पर पुरानी दिल्ली वाली भीड़ भी कम होगी और आप शांत माहौल में पराठे खाने का आनंद ले सकते हैं। गंगा ढाबा और मुगल ढाबा, यहां के कुछ मशहूर पराठा पॉइंट हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi best places to explore and shopping this weekend
मशहूर स्मारकों की सैर 
लाल किला और इंडिया गेट से भी ज्यादा है दिल्ली। दिल्ली में ऐसे बहुत से स्मारक हैं, जिनके विषय में लोग जानते भी नहीं हैं जैसे फिरोज शाह कोटला फोर्ट, कुली खां का मकबरा, गयासुद्दीन तुगलक का मकबरा। दिल्ली का इतिहास जानने और घूमने के लिए ये बेहतरीन जगह हैं।

 
विज्ञापन
delhi best places to explore and shopping this weekend
ब्लैकबॉक्स ओखला 
ब्लैकबॉक्स ओखला में कुछ बेहतरीन प्ले होस्ट किए जाते हैं। यहां आपको नाटक का एक नया अंदाज देखने को मिलेगा। ये नाटक इतने इमोशनल होते हैं कि आप भी इन्हें देखर इमोशनल हो जाएंगे। एक बार यहां की टिकट बुक करें और जरूर देखें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed