फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Bollywood actress soha ali khan talks about benefits of travelling

ट्रैवलिंग बनाती है आपको एक बेहतर इंसान, सोहा अली खान से जानिए क्यों फायदेमंद हैं घूमना

Sat, 05 Jan 2019 12:54 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Sat, 05 Jan 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actress soha ali khan talks about benefits of travelling

ट्रैवलिंग ना सिर्फ आपको रिफ्रेश करती है बल्कि काम के प्रति आपके मनोबल को भी बढ़ाने का काम करती है।ट्रैवलिंग करने के पीछे लोग अलग-अलग रीजन देते हैं। किसी को घूमने का शौक होता है तो किसी को नई जगह की किस्म-किस्म की डिशेज ट्राई करना अच्छा लगता है।कई बार तो लोग अपने बोरिंग डेली रूटिन से ब्रेक लेने के लिए भी बस्ता उठाए घूमने के लिए निकल पढ़ते हैं। लेकिन, ट्रैवल करने के पीछे सोहा अली खान एक इंटरेस्टिंग वजह बता रही हैं। आइए जानते हैं क्या है वो। 

विज्ञापन

ट्रैवल करने के पीछे सोहा अली खान एक इंटरेस्टिंग वजह बता रही हैं।

Bollywood actress soha ali khan talks about benefits of travelling

ट्रैवलिंग से बनते हैं आप बेहतर इंसान
सोहा मानती हैं कि व्यक्ति को साल में कम से कम एक बार किसी ऐसी जगह जाना चाहिए जहां वो  पहले कभी नहीं गया हो। नई जगह घूमने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आप वहां जाकर नए लोगों से मिलते हैं,उनका रहन-सहन भी सीखते हैं।  इसके अलावा वहां जाकर आपको उनकी भाषा से कुछ नए शब्द भी सीखने को मिलते हैं। इस तरह जब हम अपने घर वापस आते हैं तो घर तो हमारा वैसा ही रहता है लेकिन हम थोड़ा जरूर बदल चुके होते हैं, जो कि अच्छा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैवल करने के पीछे सोहा अली खान एक इंटरेस्टिंग वजह बता रही हैं।

Bollywood actress soha ali khan talks about benefits of travelling

साल में एक बार ट्रैवलिंग क्यों है जरूरी
सोहा का कहना है कि दिनभर लोग अपने काम, अपने लक्ष्य को पाने के पीछे लगे रहते हैं। लगातार एक ही घर, एक ही वर्कप्लेस और एक ही तरह के लोगों के साथ काम करते समय आप भले ही एन्जॉय करते हों लेकिन आपका दिमाग भी एन्जॉय कर रहा हो ये जरूरी नहीं है। दिमाग को रिलैक्स रखने के लिए साल में कम से कम एक बार ट्रैवलिंग करना बेहद जरूर है। ऐसे में कुछ दिनों के लिए ही सही लेकिन अपनी सुबह किसी नई जगह से करें। कुछ शाम सुबह जल्दी ना उठने की फीलिंग के साथ करें। ऐसा करने पर आप रिलैक्स भी होंगे और वापस लौटने पर ज्यादा फोकस होकर काम कर पाएंगे।

विज्ञापन

ट्रैवल करने के पीछे सोहा अली खान एक इंटरेस्टिंग वजह बता रही हैं।

Bollywood actress soha ali khan talks about benefits of travelling

ट्रिप पर इन बातों का रखें ख्याल
सोहा का मानना है कि एक नार्मल ट्रिप भी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। सोहा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि जब आप कहीं घूमने जाएं तो वहां की लोकल जगहों के बारे में पहले ही जानकारी प्राप्त कर लें। वो कहती हैं, आजकल सारी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध होती है। वहां कौन सी चीज कितने रूपये में मिलती है, घूमने की जगहें एक दूसरे से कितनी दूर हैं और वहां तक आप कैसे पहुंच सकते हैं। इन सब चीजों की लिस्ट पहले से ही बनाकर रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed