फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात में चमकता है ये समुद्री तट, दोस्तों के साथ बनाएं यहां की अगली ट्रिप 

Mon, 15 Apr 2019 01:42 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 15 Apr 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
beach near Bhitarkanika National Park odisha make your summer trip
घूमने की प्लानिंग तो शुरू हो गई होगी क्योंकि छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। हिल स्टेशन या किसी रेगुलर जगह नहीं जाना चाहते हैं तो हम वो जगह बताने जा रहे हैं, जिसकी बुकिंग आप झट से कर लेंगे। भारत में अद्भुत प्राकृतिक खूबसूरती का पिटारा है जिसे जितना घूमेंगे कम है। तस्वीरें देखकर खुद तय कर लीजिए। 

 
beach near Bhitarkanika National Park odisha make your summer trip
इस गर्मी समुद्र किनारे सुंदर बीच का भी आनंद ले सकते हैं। हालांकि, बीच सुनते ही गोवा का ख्याल आता होगा या फिर मुंबई जाने का मन करता होगा। लेकिन इसके अलावा आप भव्य मंदिरों और समुद्रों के शहर भुवनेश्वर के ट्रिप पर जा सकते हैं। जहां चमकते हुए खूबसूरत बीच पर आप अपने दोस्तों के साथ बैठकर नई यादें बना सकते हैं। 
 
beach near Bhitarkanika National Park odisha make your summer trip
ओडिशा का चांदीपुर तट 480 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी तट रेखा है। रात में चमकते तारों, जुगनूओं को तो देखा ही होगा। जुगनुओं के चमकने की प्रक्रिया को ( Bioluminiscence ) बैओलुमिनिसेंसे कहते हैं। जुगनूओं के अलावा भी कई जीव चमकते हैं। यही वजह है कि समुद्री तट भी रात में चमकते हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
beach near Bhitarkanika National Park odisha make your summer trip
समुद्र में कई जीव हैं जो जुगनूओं की तरह ही चमकते हैं। कई बार वो तैर कर तट तक पहुंच जाते हैं और इस वजह से समुद्री तट भी चमकने लगते हैं। भीतरकनिका नेशनल पार्क में स्थित समुद्री तट पर रात में अद्भुत नजारा दिखता है। नीली लहरों की घटना केवल लक्षद्वीप के कवर्त्ती द्वीप में देखी गई थी। हाल ही में मुंबई के जुहू बीच पर नीली लहरें भी देखी गईं थीं।
विज्ञापन
beach near Bhitarkanika National Park odisha make your summer trip
हवाई सफर तय करेंगे तो भितरकनिका नेशनल पार्क का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा भुवनेश्वर है। वहां से टैक्सी बुक करके नेशनल पार्क तक पहुंचा जा सकता है। रेल मार्ग से जाना है तो नेशनल पार्क के नजदीकी रेलवे स्टेशन भद्रक और पारादीप हैं। वहां से टैक्सी से नेशनल पार्क पहुंच सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed