पार्टनर के साथ छुट्टियां बिताने के बारे में सोच रहें है। या फिर हनीमून के लिए जाना है। और कोई शांत और एकांत जगह की तलाश में है। जहां पर पार्टनर के साथ कुछ समय एकांत में बिताया जा सके तो समुंदर किनारे बसी ये जगह बिल्कुल परफेक्ट है। तो चलिए जाने इस जगह के बारे में.....
मौसम के हिसाब से यह जगह परफेक्ट है। यहां न ज्यादा गर्मी होती है और न सर्दी। यहां का मौसम काफी सुहाना रहता है। इसलिए सर्दियों के मौसम में जाना सबसे बढ़िया रहता है। आपको कई हैरान कर देनी वाली चीजें भी देखने को मिलेंगी जैसे कई जगह सागर तट पर आप देखेंगे कि वहां की रेत कहीं काली है तो कहीं बिल्कुल चांदी सी सफेद।
अलीबाग को महाराष्ट्र का गोवा कहा जाता है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाते हुए सुकून के पल जी सकते हैं। यहां के पाल, कुडा, कोन्नन और अंबीवली में अनेक प्राचीन बौद्ध गुफा मन्दिर और ऐलिफेंटा द्वीप में शैव गुफाएं हैं, जिन्हें घूमना न भूलें।
कैसे पहुंचे
यहां पहुंचने के लिए आप मुंबई से लगभग 110 कि.मी. दूर पेन जाना होगा। पेन अलीबाग से लगभग 30 की.मी. की दूरी पर है। आप चाहे तो गेटवे ऑफ इंडिया के बीच से नौका ले सकते हैं और समुद्र की सैर करते हुए यहां पहुंच सकते हैं। अगर आप दिल्ली या चेन्नई से आ रहे हैं तो आप सीधा पेन की लिए ट्रेन ले सकते हैं।
आप यह लोकल मार्केट से शॉपिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा अपने पार्टनर संग स्ट्रीट फूड वड़ा पाव, भेलपुरी, कीमा पाव, बॉम्बे फ्राई का मजा लेना मत भूलिएगा। यहां रूकने के लिए आपको 700 रुपए से 1500 रुपए में आसानी से होटल मिल जाएंगे।