फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Akshaya Tritiya 2024 Cheapest Gold Jewellery market In Delhi To Purchase Latest Design Gold Jewelry

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर इन बाजारों से खरीदें सोने के गहने, बजट में मिलेंगे आकर्षक डिजाइन

Thu, 09 May 2024 04:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 09 May 2024 04:30 PM IST
सार

अक्षय तृतीया के मौके पर सोने के गहने खरीदने की योजना है तो दिल्ली की इन बाजारों में जा सकते हैं।

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2024 Cheapest Gold Jewellery market In Delhi To Purchase Latest Design Gold Jewelry
अक्षय तृतीया पर सोने के गहनों की खरीदारी - फोटो : Istock

विस्तार

Akshaya Tritiya 2024 Cheapest Gold Jewellery market In Delhi : अक्षय तृतीया हिंदू त्योहार है जो कि वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष अक्षय तृतीया 10 मई 2024 को मनाई जा रही है। इस दिन धन का देवी मां लक्ष्मी की पूजा होती है। साथ ही गणेश भगवान और कुबेर जी की पूजा का भी विधान है।

विज्ञापन


अक्षय तृतीया के मौके पर लोग सोना या सोने से बने आभूषणों की खरीदारी करते हैं क्योंकि इसे धन, समृद्धि और खुशी की प्रतीक माना जाता है। सोना न केवल आर्थिक महत्व रखता है, बल्कि धार्मिक और सामाजिक महत्व भी है।
विज्ञापन


सोने के गहने खरीदने के लिए दिल्ली की सस्ती बाजारों की ओर रुख कर सकते हैं। यहां सोने के आभूषणों के आकर्षक डिजाइन काफी बजट में मिल जाएंगे। दिल्ली में कुछ बाजार फैशनेबल और किफायती ज्वेलरी के लिए काफी मशहूर है। अक्षय तृतीया के मौके पर सोने के गहने खरीदने की योजना है तो दिल्ली की इन बाजारों में जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने के डिजाइन आभूषणों की बाजारें

जनपथ मार्केट

दिल्ली की जनपथ बाजार विंटेज जंक ज्वेलरी के लिए काफी लोकप्रिय है। सस्ते दामों में बहुत अच्छी और नए डिजाइन चाहिए तो जनपथ आ सकते हैं। इस बाजार में सोने, चांदी और डायमंड गहनों के शोरूम हैं, जहां एक से बढ़कर एक लेटेस्ट डिजाइन आपको ज्वेलरी खरीदने के लिए मजबूर कर देंगे।

लाजपत नगर

अक्षय तृतीया को सोने की खरीदारी के लिए लाजपत नगर बाजार बेहतर विकल्प है। लाजपत नगर में कई सर्राफा दुकानें हैं, जहां केवल ज्वेलरी ही नहीं, बल्कि सोने-चांदी के कई उत्पाद भी मिल जाएंगे।


चांदनी चौक

शादी का मौसम आ रहा है। अगर शादी के लिए गहनों की खरीदारी करनी है तो अक्षय तृतीया बेहतर मौका है। दिल्ली की चांदनी चौक बाजार शादी के लिए केवल कपड़ों की खरीदारी के लिए बेस्ट नहीं है, बल्कि गहनों की खरीदारी के लिए भी बेहतरीन जगह है। चांदनी चौक का दरीबा कलान ज्वेलरी बाजार के लिए मशहूर है। सस्ते में लेटेस्ट डिजाइन के गहने खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed