फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Termites infested your wooden furniture so try these measures deemak bhagane ke gharelu upay

लकड़ी के फर्नीचर में लग गई है दीमक? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Sat, 31 Oct 2026 05:12 AM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 31 Oct 2026 05:12 AM IST
सार

Termite Removal Tips: अगर घर की लकड़ी की अलमारी, टेबल या दूसरे फर्नीचर में दीमक लग गई है, तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। दीमक धीरे-धीरे लकड़ी को अंदर से खोखला कर देती है। 

विज्ञापन
Termites infested your wooden furniture so try these measures deemak bhagane ke gharelu upay
अलमारी में लगी दीमक से ऐसे पाएं छुटकारा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Termite Removal Tips In Hindi: सर्दियों में नमी और सीलन के कारण लकड़ी के फर्नीचर में दीमक लगने का खतरा बढ़ सकता है। कई बार पलंग, अलमारी और टेबल में दीमक अंदर ही अंदर अपना घर बना लेती है और जब तक इसका पता चलता है, तब तक लकड़ी काफी कमजोर हो चुकी होती है। ऐसे में जरूरी है कि शुरुआत में ही इसकी पहचान करके सही उपाय अपनाए जाएं। अगर आपके घर के फर्नीचर में भी दीमक लग गई है, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान और कारगर घरेलू और केमिकल उपाय, जिससे आप पलंग,अलमारी और अन्य लकड़ी के फर्नीचर से दीमक को दूर कर सकते हैं।

विज्ञापन




लकड़ी के फर्नीचर की साफ-सफाई
सबसे पहले पलंग हो या अलमारी को कमरे के बीच में खींचकर अच्छे से हिलाएं। इसके बाद झाड़ू और वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करके पूरी सतह और दरारों में मौजूद दीमक और उनके अंडों को निकालें। ये पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि दीमक के अंडे अगर फर्नीचर में रह जाएं तो जल्दी फिर से फैल सकते हैं।
विज्ञापन




सूरज की रोशनी
दीमक नमी और अंधेरे में तेजी से बढ़ते है। पलंग को धूप में 4–5 घंटे के लिए रखना बहुत फायदेमंद है। सूरज की गर्मी दीमक को मारती है और लकड़ी के अंदर जमा नमी को भी कम करती है। यदि संभव हो तो फर्नीचर को अलग-अलग दिशाओं से पलटते हुए धूप में रखें ताकि सभी हिस्सों को गर्मी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन




नीम या हल्दी
नीम का पाउडर या हल्दी प्राकृतिक कीट भगाने वाले एजेंट हैं। आप पलंग या अलमारी की सतह पर हल्का छिड़काव कर सकते हैं। इससे दीमक भाग जाती है और लकड़ी सुरक्षित रहती है। नीम की खुशबू भी प्राकृतिक कीटों को दूर रखती है।


दिवाली से पहले ऐसे सजाएं अपना ड्राइंग रूम, घर दिखेगा बेहद खूबसूरत



कीटाणुनाशक केमिकल
अगर दीमक ज्यादा फैल गई है, तो बाजार में मिलने वाले कीटाणुनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें। इसे लकड़ी की सतह पर अच्छे से छिड़कें और कुछ घंटे सूखने दें। यह दीमक को पूरी तरह खत्म करने में मदद करता है।



कमरे में अच्छी वेंटिलेशन

दीमक को पनपने के लिए नमी वाला वातावरण अनुकूल होता है। ऐसे में फर्नीचर को सुरक्षित रखने के लिए कमरे में हवा आने-जाने की अच्छी व्यवस्था करें। पलंग और अलमारी के आसपास सीलन या पानी जमा न होने दें। कमरे को सूखा और साफ रखने से दीमक के फैलने का खतरा कम किया जा सकता है।



दिवाली 2026: रंग-बिरंगी झालरों से बालकनी को बनाएं घर का सबसे खूबसूरत कोना, हर कोई करेगा तारीफ


विंटर क्लोथ्स स्टोरेज: अलमारी में नहीं बचती जगह? सर्दियों के भारी गर्म कपड़ों को रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed