{"_id":"56eba9c64f1c1bca3a8b456b","slug":"taste-the-feeling-new-advertisement-of-coca-cola","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार जिंदगी में बन रहे हैं रोमांस के नए ठिकाने","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
तेज रफ्तार जिंदगी में बन रहे हैं रोमांस के नए ठिकाने
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
जिंदगी में बन रहे हैं रोमांस के नए ठिकाने
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी कहते हैं कि लाइफ की दौड़-भाग में रोमांटिक होने की भी फुर्सत नहीं। अब वक्त नही है तो क्या हुआ? रोमांस तो लाइफ से खत्म नहीं हुआ है न ! पार्क में फूलों के बीच बैठने या रेस्टोरेंट में कैंडल लाइट डिनर करने का जमाना भले न रहा हो, फटाफट रोमांस या बोलें तो स्पीड डेटिंग अब हमारी लाइफ का खास हिस्सा है।
विज्ञापन
कभी मेट्रो की भीड़-भाड़ तो कभी कॉफी हाउस की चुस्कियों में। मल्टीप्लेक्स की तड़क-भड़क में या फिर बुक शॉप की खामोशी में। चाहे वो चॉकलेट की बाइट के साथ हो या कोका कोला की एक घूंट के साथ... रोमांस लाइफ में हर जगह है। कभी दिल्ली के मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों पर अपने में डूबे प्रेमी जोड़े दिख जाएंगे। तो कभी मल्टीप्लेक्स में, जो स्पीड डेटिंग का नया ठिकाना है। जरूरी नहीं कि कोई साथ में हो, प्रोडक्ट्स के टैग्स पलटते हुए मोबाइल पर भी घंटों रोमांटिक बातों में डूबे लोग दिखेंगे और हाथ मे हाथ डालकर खरीदारी करते भी।
विज्ञापन
'तमाशा' फिल्म में दीपिका-रणवीर के मीटिंग प्वाइंट 'हौज खास सोशल' रेस्टोरेंट तो आप भूले नहीं होंगे। दिल्ली में ऐसे न जाने कितने ठिकाने हैं। हौज खास, शाहपुर जट, सीपी, आइआइटी दिल्ली गेट के पास कैफे में कोका कोला की घूंट या कॉफी की चुस्कियों के बीच डेटिंग अब एक नया चलन है। स्पीड डेटिंग के ठिकाने तो जाने कितने हैं। डिपार्टमेंटल स्टोर, बुक स्टोर, सड़क के किनारे लगी बेंच, बस स्टॉप। यहां जाने कितनी नई लव स्टोरीज़ जन्म लेती हैं।
विज्ञापन
शायद कोका कोला का नया ऐड भी एक ऐसी फ्रेश लवस्टोरी लेकर लेकर आया है। जिसमें दिलों की धड़कन बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा दिखेंगे। यह एड दरअसल एक खूबसूरत सी रोमांटिक शॉर्ट फिल्म है। जहां हम डिपार्टमेंटल स्टोर में बोर होती लड़की और एक स्मार्ट नौजवान के बीच शरारत भरा रोमांस देख सकते हैं। आप खुद ही देखिए कोका कोला कैसे इस नई थीम पर आधारित एक नए अंदाज की लव स्टोरी कही है।