फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Swami Vivekananda Jayanti 12 January National Youth Day Theme 2026 Theme Yuva Diwas

National Youth Day Theme: स्वामी विवेकानंद के विचारों से कैसे जुड़ी है युवा दिवस 2026 की थीम?

Mon, 12 Jan 2026 10:16 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 12 Jan 2026 10:16 AM IST
सार

Youth Day 2026 Theme : हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस की एक खास थीम होती है, जो युवाओं को स्किल्ड, आत्मनिर्भर, चरित्रवान बनाने के साथ ही राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को प्रोत्साहित करती है।

विज्ञापन
Swami Vivekananda Jayanti 12 January National Youth Day Theme 2026 Theme Yuva Diwas
युवा दिवस 2026 की थीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

National Youth Day Theme: आज युवा दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय युवा दिवस भारत के युवाओं को प्रेरित करने का खास दिन है। हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन युवाओं को उनकी शक्ति और जिम्मेदारी दोनों का एहसास कराता है। वर्ष 2026 में, जब भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी के साथ आगे बढ़ रहा है, तब युवा दिवस का महत्व और थीम गहरी हो जाती है। 

विज्ञापन


हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस की एक खास थीम होती है। यह थीम कोई नारा भर नहीं होती है, बल्कि यह समय की मांग, सामाजिक चुनौतियों और युवाओं की भूमिका को जोड़ने वाली कड़ी होती है। स्वामी विवेकानंद का संदेश साफ था- मजबूत युवा ही मजबूत राष्ट्र बनाते हैं। 2026 की थीम भी इसी विचार को आधुनिक संदर्भ में सामने लाती है, जिसमें चरित्र, कौशल, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र-निर्माण को शामिल किया जाता है।
विज्ञापन

 

राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 की थीम

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा दिवस 2026 की थीम है, 'स्वयं को प्रज्वलित करें, विश्व को प्रभावित करें' (Ignite the Self, Impact the World)



राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम क्या दर्शाती है

हर वर्ष तय की जाने वाली थीम युवाओं की वर्तमान स्थिति और भविष्य की दिशा को दर्शाती है। यह शिक्षा, रोजगार, नवाचार, सामाजिक सेवा और मानसिक मजबूती जैसे मुद्दों को केंद्र में रखती है।

2026 की थीम का मूल उद्देश्य

राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 की थीम का उद्देश्य युवाओं को केवल अवसर खोजने वाला नहीं, बल्कि अवसर सृजित करने वाला बनाना है। आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य में युवाओं की भागीदारी इसका केंद्र बिंदु है।

स्वामी विवेकानंद के विचारों से जुड़ाव

थीम का वैचारिक आधार स्वामी विवेकानंद का वही संदेश है, 'उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको।' आत्मविश्वास, अनुशासन और सेवा भाव को आधुनिक युवाओं से जोड़ना इसका उद्देश्य है।

शिक्षा, कौशल और नवाचार पर फोकस

2026 की थीम युवाओं को केवल डिग्रीधारी नहीं, बल्कि स्किल्ड और इनोवेटिव बनाने पर जोर देती है। स्टार्टअप संस्कृति, तकनीक और सामाजिक जिम्मेदारी इसमें अहम भूमिका निभाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed