फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Summer Gardening Tips For Tulsi Plant Care in Summer Season Tulsi Sukhne se Kaise bachaye

Gardening Tips: तेज धूप और गर्मी में भी हरा-भरा रहेगा तुलसी का पौधा, बस महीने में दो बार करें ये काम

Thu, 15 May 2025 05:30 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 15 May 2025 05:30 PM IST
सार

Gardening Tips For Tulsi Plant Care in Summer : अगर आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाएं तो तुलसी का पौधा गर्मी में भी हरा-भरा और खुशबूदार बना रहेगा। इस लेख में एक ऐसा तरीका बताया जा रहा है, जिसे महीने में दो बार अपनाकर आप तुलसी के पौधे को तेज धूप और गर्म हवाओं से बचा सकते हैं।

विज्ञापन
Summer Gardening Tips For Tulsi Plant Care in Summer Season Tulsi Sukhne se Kaise bachaye
तुलसी के पौधे को हरा-भरा कैसे रखें - फोटो : freepik

विस्तार

Gardening Tips For Tulsi Plant Care in Summer : गर्मी का मौसम आते ही घर के बागीचे या गमले में लगे पौधे तेज धूप में झुलसने लगते हैं। चिलचिलाती गर्मी में पौधे सूख कर मुरझा जाते हैं। इनमें से एक पौधा तुलसी का भा होता है जो अधिकतर घरों में पाया जाता है। तुलसी ना केवल धार्मिक दृष्टिकोण से पवित्र मानी जाती है, बल्कि यह स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भी भरपूर है। लेकिन तेज धूप, पानी की कमी और मिट्टी की नमी खत्म होने से तुलसी का पौधा सूखने लगता है। अगर आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाएं, तो तुलसी का पौधा गर्मी में भी हरा-भरा और खुशबूदार बना रहेगा। इस लेख में एक ऐसा तरीका बताया जा रहा है, जिसे महीने में दो बार अपनाकर आप तुलसी के पौधे को तेज धूप और गर्म हवाओं से बचा सकते हैं। 

विज्ञापन


गर्मी में तुलसी को राहत देने के लिए ठंडी खाद तैयार की जा सकती है। इसके लिए किसी महंगी चीजों की जरूरत नहीं घर पर नेचुरल, पोषक तत्वों से भरपूर  खाद तैयार करें। गर्मियों में तुलसी के पौधे को सूखने से बचाने के लिए तीन घरेलू उत्पादों से खाद बना सकते हैं।
विज्ञापन


घर पर कैसे बनाएं गर्मियों के लिए ठंडी नेचुरल खाद

ठंडी खाद बनाने के लिए दो से तीन बड़े चम्मच एलोवेरा जेल, एक कप ताजा छाछ और आधा चम्मच हल्दी पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही एक लीटर पानी रखें।

खाद बनाने की विधि

ठंडी खाद बनाने के लिए एलोवेरा की पत्ती लेकर उसे बीच से काटें और  जेल निकाल लें। दो चम्मच जेल काफी रहेगा। अब इसमें छाछ मिलाकर लें। आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह से तीनों को मिला लें।  इस मिश्रण में एक लीटर पानी मिलाएं और एक बाल्टी में भरकर ढक दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे करें खाद का इस्तेमाल

इस प्राकृतिक खाद को हर 15 दिन में एक बार तुलसी के पौधे की जड़ में डालें। ध्यान रखें कि शाम के समय ही खाद वाला पानी पौधे में डालें। इससे लंबे समय तक पानी पौधे की जड़ों और मिट्टी में रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed