फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Solo Dining Benefits For Women Self Love Lifestyle Trend akele khana khane ke fayde in hindi

Solo Dining: हर महिला को महीने में कम से कम एक बार करनी चाहिए सोलो डाइनिंग, जानिए इसके 5 फायदे

Wed, 30 Jul 2025 03:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 30 Jul 2025 03:07 PM IST
सार

Solo Dining Benefits: आप हर किसी के लिए वक्त निकालती हैं, लेकिन क्या कभी खुद के लिए कुछ पल चुराए हैं? ‘सोलो डाइनिंग’ ट्रेंड आपको यह मौका देता है।

विज्ञापन
Solo Dining Benefits For Women Self Love Lifestyle Trend akele khana khane ke fayde in hindi
सोलो डाइनिंग - फोटो : Adobe

विस्तार

मोनिका अग्रवाल

विज्ञापन


आप इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में सोमवार से रविवार तक दूसरों के लिए जीती हैं, लेकिन खुद के लिए वक्त नहीं निकाल पातीं। ऐसे में सोलो डाइनिंग एक नया ट्रेंड बनकर उभरा है। इसमें आप खुद के साथ डिनर करती हैं, खुद से जुड़ती हैं, खुद को समझती हैं और खुद को नए दिन के लिए रिचार्ज करती हैं। जानकार कहते हैं कि सोलो डाइनिंग एक पॉजिटिव और हीलिंग अनुभव है, जहां आप सबसे पहले अपने लिए होती हैं।

खुद से मिलने का सुकून

जब आप अकेले किसी कैफे या रेस्त्रां में बैठती हैं तो आपके लिए अंतरआत्मा की आवाज सुनना आसान हो जाता है। कोई और नहीं, बस आप, आपकी पसंद, सोच और आपके सवाल। यह आत्मसंवाद का एक तरीका भी है, जो आपको मानसिक तौर पर अधिक स्पष्ट और संतुलित बनाता है। आप किसी परेशानी से जूझ रही हैं तो यह आपको शांति देता है।
विज्ञापन


पसंद से प्लेट तक

आप अक्सर दूसरों की पसंद को प्राथमिकता देते-देते खुद की पसंद को भूल जाती हैं, लेकिन सोलो डाइनिंग में हर एक डिश, हर एक स्वाद बस आपकी पसंद से जुड़ा होता है। कोई समझौता नहीं, कोई तर्क-वितर्क नहीं, सिर्फ वही, जो आपका मन चाहता है। खुद के लिए समय निकालकर जब आप अपने मनपसंद खाने का आनंद लेती हैं तो वह सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि आत्मसंतुष्टि का अनुभव भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्मबल का प्रतीक

कई महिलाओं को लगता है कि अकेले बाहर जाना समाज में ‘असामाजिक’ या ‘अकेलेपन’ की निशानी है, लेकिन असल में यह आत्मबल और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। सोलो डाइनिंग आपको यह विश्वास देता है कि आप खुद के लिए काफी हैं।

भावनात्मक संतुलन

रफ्तार भरती जिंदगी, कार्य दबाव और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच आपका मन कई बार थक जाता है। ऐसे में जब आप खुद को वह समय देती हैं, जिसमें आप पर कोई अपेक्षा नहीं होती, तो तनाव का स्तर कम हो जाता है। यह एक ऐसा स्पेस होता है, जहां आप खुलकर सोच सकती हैं, खुद को रिचार्ज कर सकती हैं और नई ऊर्जा के साथ लौट सकती हैं। मानसिक स्वास्थ्य की दिशा में यह एक छोटा, लेकिन बेहद प्रभावी कदम हो सकता है।

पुस्तक और संगीत

सोलो डाइनिंग को यादगार बनाने के लिए आप पहले योजना बनाएं। सबसे पहले अपना पसंदीदा रेस्तरां चुनें। वहां अपनी मनपसंद पुस्तक लेकर जाएं। चाहें तो कोई पॉडकास्ट या म्यूजिक प्लेलिस्ट भी तैयार करें। आप रेस्त्रां की हलचल के बीच एक शांत कोना चुनें और इस रात का मजा लें। तब यह सोलो डाइनिंग आपके दिल और दिमाग के लिए एक ट्रीटमेंट बन जाएगा।



सबसे खास रिश्ता खुद से

लाइफ कोच निधि गुप्ता बताती हैं, सोलो डाइनिंग आपको मानसिक रूप से स्वतंत्र बनाता है। यह आपको सिखाता है कि खुशी सिर्फ दूसरों की संगत से नहीं, बल्कि खुद के साथ से भी मिल सकती है। यह आपके आत्मबल को बढ़ाता है और दुनिया के सामने यह कहने का साहस देता है कि “मुझे खुद का साथ पसंद है।” कई बार हम दूसरों पर इस कदर निर्भर हो जाते हैं कि अकेले कुछ करना हमें असहज लगता है, लेकिन जब आप खुद के लिए समय निकालती हैं, खुद को खुशी देती हैं तो आप अपनी ही सबसे अच्छी दोस्त बन जाती हैं। यह खुद को स्वीकारने का एक छोटा-सा कदम भी है। इसलिए सोलो डाइनिंग के जरिए आप खुद से मिलिए, खुद को समझिए और खुद के साथ एक शाम बिताइए, क्योंकि सबसे खास रिश्ता वही होता है, जो हम खुद से बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed