{"_id":"580919a14f1c1b722b703698","slug":"selfie-may-lose-your-confidence","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर खूब पोस्ट करते हैं सेल्फी, तो पढ़ लें ये जरूरी खबर","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
फेसबुक पर खूब पोस्ट करते हैं सेल्फी, तो पढ़ लें ये जरूरी खबर
एजेंसी/वाशिंगटन
Updated Fri, 21 Oct 2016 05:30 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
आधुनिक समय में सेल्फी को फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइटों पर पोस्ट करने और उनको देखने का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। हालांकि इससे मनोवैज्ञानिक रूप से नकारात्मक असर पड़ता है।
विज्ञापन
हालिया शोध में खुलासा हुआ है कि फेसबुक पर सेल्फी को बार-बार देखने से आत्म सम्मान में कमी आती है। इतना ही नहीं, इससे जीवन को लेकर संतुष्टि भी कम होने लगती है।
विज्ञापन
अमेरिकी शोधकर्ताओं का कहना है कि अभी तक सेल्फी को पोस्ट करने और लाइक करने को स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता रहा है। लिहाजा इसके लिए लोगों को प्रोत्साहित भी किया जाता रहा है।
विज्ञापन
हालांकि हालिया शोध में इससे उलट परिणाम देखने को मिले हैं। इसमें पाया गया कि जब लोग फेसबुक पर अपनी और दूसरों की सेल्फी को देखते हैं, तो कई दफा खुद को कमतर पाते हैं। इसके चलते उनके आत्म सम्मान में कमी आने लगती है। यह शोध जर्नल ऑफ टेलीमैटिक्स एंड इनफोर्मैटिक्स में प्रकाशित हुआ।
