ये एक्ट्रेस फिट रहने के लिए 1 घंटे का खर्च करती है 21 हजार रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर गायिका और अभिनेत्री सेलेना गोमेज अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं। सेलेना फिट रहने के लिए प्रति घंटे 300 डॉलर खर्च करती हैं। खबर है कि सेलेना को पिछले साल ज्यादा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा, जिस वजह से उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया।
दरअसल, सेलेना को पिछले साल ल्यूपस और किडनी प्रत्यारोपण से चिंता और अवसाद हो गया था, जिस वजह से सेलेना को लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहकर इलाज कराना पड़ा था। सूत्रों ने बताया कि सेलेना घर वापस आ गई हैं और परिवारवालों और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता रही हैं, खुद को पहले ज्यादा अच्छा महसूस कर रही हैं।
26 साल की सेलेना लॉस एंजिल्स में 300 डॉलर प्रतिघंटे के हिसाब से अपने फिटनेस के लिए खर्च करती हैं। सेलेना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। ब्वॉयफ्रेंड जस्टिन बीबर से ब्रेकअप के बाद सेलेना का नाम डीजे जेड के साथ भी जुड़ा था। इससे पहले साल 2008 में सेलेना और सिंगर निक जोनस की अफेयर की खबरें आई थीं, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला साल 2009 में दोनों अलग हो गए थे।
फिलहाल सेलेना अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। सेलेना पहले से ज्यादा खुश हैं। अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक उन्होंने कुछ खुलासा नहीं किया है। अभी कुछ समय वो अपने परिवार के साथ बिताना चाहती हैं।