फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Russia president Vladimir Putin daughter lifestyle who received a dose of Coronavirus vaccine

कौन हैं रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बेटी, जिन्हें कोरोना वैक्सीन दी गई, जानिए कैसा है लाइफस्टाइल

Wed, 12 Aug 2020 11:04 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 12 Aug 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Russia president Vladimir Putin daughter lifestyle who received a dose of Coronavirus vaccine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि रूस ने कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन तैयार कर ली है। उन्होंने बताया है कि ये वैक्सीन दो महीने तक परीक्षण के बाद तैयार की गई है और अब इसे स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति पुतिन ने साथ ही ये जानकारी भी दी कि ये वैक्सीन उनकी बेटी को भी दी गई है और अब आगे बड़े स्तर पर इसकी डोज तैयार की जाएगी। पुतिन की बेटी को वैक्सीन दिए जाने की खबर के बाद से ही ये चर्चा शुरू हो गई है कि उनकी किस बेटी को ये वैक्सीन दी गई है। 

विज्ञापन


व्लादिमीर पुतिन की दो बेटियां हैं, लेकिन किस बेटी को ये वैक्सीन दी गई है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। पुतिन हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को चर्चाओं से दूर रखते आए हैं। उनके परिवार के सदस्यों की झलक कम ही देखने को मिलती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पुतिन की दो बेटियां हैं- मारिया पुतिना और येकातेरीना पुतिना। पुतिन ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर अपनी बेटियों का जिक्र नहीं किया है, लेकिन कहा जाता है कि येकातेरीना पुतिना उनकी छोटी बेटी हैं। 
विज्ञापन


सुर्खियों में आईं छोटी बेटी 

साल 2015 में येकातेरीना पुतिना तब सुर्खियों में आई थीं, जब पता चला कि वो मॉस्को में ही कैटरीना तिखोनोवा के नाम से रह रही हैं। वह एक एक्रोबैटिक डांसर हैं और कई चैम्पियनशिप में हिस्सा लेती रहती हैं। वह एक टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, 33 साल की कैटरीना तिखोनोवा को मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी में एक नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंस्टीट्यूट का प्रमुख नियुक्त किया गया था। वह कई सालों से यूनिवर्सिटी में वरिष्ठ पद पर हैं। उन्होंने फिजिक्स और मैथ्स में मास्टर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


येकातेरीना ने अपने पिता का उपनाम छोड़कर बाद में अपना नाम कैटरीना तिखोनोवा रख लिया। येकातेरीना ने कीरिल शामालोव से 2013 में शादी की थी। कीरिल शामालोव रोजिया बैंक में सह-स्वामित्व रखने वाले निकोलाय शामालोव के बेटे हैं। बताया जाता है कि निकोलाय शामालोव व्लादिमीर पुतिन के पुराने दोस्त हैं। कीरिल शामालोव तेल और पेट्रोकेमिक्लस उद्योग से जुड़े बड़े कारोबारी हैं। वह रूस की सरकार में आर्थिक सलाहकार भी रह चुके हैं। हालांकि, साल 2018 में दोनों अलग हो गए।  

कौन हैं बड़ी बेटी?

मारिया पुतिना को पुतिन की बड़ी बेटी बताया जाता है। उन्हें मारिया वोरन्तसोवा के नाम से भी जाना जाता है। रॉयटर्स के एक लेख के मुताबिक, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुतिन से वोरन्तसोवा और येकातेरीना के कारोबार के संदर्भ में उनसे सवाल पूछा गया था। इस पर पुतिन ने किसी का भी नाम लिए बिना कहा था, 'आपने कारोबार से जुड़ा सवाल किया और दो महिलाओं का नाम लिया। आपने कुछ तथ्य रखे जो काफी नहीं हैं। इस बारे में थोड़ी और जानकारी प्राप्त करें तो आपको पता चल जाएगा कि उनका क्या कारोबार है और कौन किसका मालिक है।'  

मारिया वोरन्तसोवा एंडोक्राइनोलॉजिस्ट हैं। उनका जन्म रूस के लेनिनग्राद में हुआ था। बीबीसी पर पत्रिका न्यू टाइम्स की एक रिपोर्ट के हवाले से लिखा गया है कि मारिया वोरन्तसोवा मॉस्को के एक रिहायशी अपार्टमेंट में फर्जी नाम से रह रही हैं। यह भी कहा गया है कि वह एक वैज्ञानिक के तौर पर इंडोक्राइनोलॉजी सेंटर में काम करती हैं। इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी कि उन्होंने एक डच व्यक्ति से शादी कर ली और यह भी कहा गया कि उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। सोशल मीडिया की खबरों के आधार पर द न्यू टाइम्स ने कहा था कि मारिया एक महानगरीय जिंदगी जीती हैं, विदेशों का दौरा करती हैं और उनके बहुत सारे यूरोपीय दोस्त हैं।   

निजता बनाए रखने की अपील 

हालांकि, पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले एक टीवी शो के दौरान अपने बेटियों और उनके बच्चों के बारे में थोड़ी बहुत बात की थी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, उन्होंने अपने परिवार की निजता बनाए रखने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें डर है कि कहीं उनकी बेटियों के बच्चे सामान्य बचपन ना जी पाएं। वो चाहते हैं कि बच्चे सामान्य लोगों की तरह रहें। पुतिन ने अपनी बेटियों के बारे में बताया था कि वो दोनों मॉस्को में रहती हैं और विज्ञान व शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हैं। वो राजनीति में किसी भी तरह का दखल नहीं देतीं।  

पुतिन ने 1983 में ल्यूडमीला पुतिना से शादी की थी। मारिया और येकातेरीना को ल्यूडमीला की बेटियां ही बताया जाता है। साल 2013 या 2014 में दोनों अलग हो गए। ल्यूडमीला लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। हालांकि, रूस की प्रथम महिला के तौर पर उन्होंने कई विदेश दौरे किए हैं। वो साल 2004 में राष्ट्रपति पुतिन के साथ भारत दौरे पर भी आई थीं। दोनों ताजमहल देखने भी गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed