फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Road Safety Week 2024 everyone should follow these traffic rules

Road Safety Week 2024: इन नियमों का पालन करके आप भी सफल बना सकते हैं  सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान

Thu, 11 Jan 2024 10:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 11 Jan 2024 10:22 AM IST
सार

सड़क सुरक्षा सप्ताह में हर किसी को उन यातायात के उन नियमों के बारे में जागरूक किया जाता है, जिसे हर किसी को जानना जरूरी होता है। 

विज्ञापन
Road Safety Week 2024 everyone should follow these traffic rules
Road Safety Week 2024 - फोटो : Istock

विस्तार

Road Safety Week 2024: लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों की रोकथाम के लिए हर साल 11 से 17 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाना होता है। यह सप्ताह लोगों को ये समझाने के लिए है कि सड़क सुरक्षा को लेकर हमारी जिम्मेदारी क्या है और हमें कैसे सड़क पर सुरक्षित रहना चाहिए। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान सड़क सुरक्षा के महत्व को लोगों तक पहुंचाने के लिए जगहों-जगहों पर तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

विज्ञापन


इसके इतिहास की बात करें तो सबसे पहली बार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह सन 1989 में मनाया गया था। 15 मार्च, 2010 को सुंदर समिति द्वारा अनुशंसित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा नीति को मंजूरी मिल गई थी, जिसके बाद से हर साल वहीं इसे यातायात नियमों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसी क्रम में इस साल राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की थीम, "सड़क सुरक्षा नायक बनें" है।
विज्ञापन


यानी कि इस साल सड़क सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटना के बाद लोगों की सहायता करने पर जोर दिया जाएगा। सड़क सुरक्षा सप्ताह में हर किसी को उन यातायात के उन नियमों के बारे में जागरूक किया जाता है, जिसे हर किसी को जानना जरूरी होता है। इसके कुछ नियम निम्नलिखित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात के नियमों का पालन

 सड़क पर चलते समय यातायात के नियमों का पूरा पालन करें। सड़क पर लगे संकेतांकों का सही अनुसरण करें, ताकि आपके साथ कोई हादसा ना होने पाए। इन संकेतों में सिग्नल्स, जेब्रा क्रॉसिंग, और ट्रैफिक लाइट शामिल हैं। 

वाहनों से उचित दूरी बनाकर रखें

सड़क पार करते समय वाहनों के लिए सुरक्षित दूरी बनाए रखें। यह सुनिश्चित करेगा कि वाहन आपको किसी तरह का नुकसान ना पहुंचा सकें। 

दिशा का रखें ध्यान

सड़क पार करते समय हमेशा सही साइड में चलें। इसके साथ ही ट्रैफिक की दिशा पर भी ध्यान रखें, ताकि हादसा ना होने पाए। 

वाहन चालक रखें इसका ध्यान

अगर आप बाइक सवार हैं, तो हेलमेट पहनें और गाड़ी चालकों को हमेशा सीट बेल्ट पहनकर रखनी चाहिए।

जेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग

अगर पैदल चल रहे हैं तो हमेशा जेब्रा क्रॉसिंग का ही इस्तेमाल करें। इसी की मदद से आप हादसों से दूर रहेंगे। 

ध्यानपूर्वक सड़क पार करें

सड़क पार करते समय हमेशा ध्यानपूर्वक रहें। आसपास के वाहनों और और ट्रैफिक लाइटों का खास ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed