Republic Day 2025: निबंध के जरिए बच्चों को सिखाएं गणतंत्र दिवस के मायने
बच्चों को यह समझना चाहिए कि यह पर्व केवल छुट्टी का दिन नहीं है, बल्कि हमारी जिम्मेदारियों और हमारे देश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। इस लेख में गणतंत्र दिवस पर आसान शब्दों में निबंध का उदाहरण दिया जा रहा है, जिसके जरिए बच्चे गणतंत्र दिवस का महत्व समझ सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Republic Day 2025 Essay in hindi: गणतंत्र दिवस आने वाला है। हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस हमारे देश की एकता, अखंडता और विविधता का प्रतीक है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं। बच्चों के लिए ये दिन संविधान और लोकतंत्र के महत्व को समझाने का एक शानदार मौका है। बच्चों को यह समझना चाहिए कि यह पर्व केवल छुट्टी का दिन नहीं है, बल्कि हमारी जिम्मेदारियों और हमारे देश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। निबंध के जरिए आप इसे सरल और प्रभावशाली तरीके से बच्चों को सिखा सकते हैं। इस लेख में गणतंत्र दिवस पर आसान शब्दों में निबंध का उदाहरण दिया जा रहा है, जिसके जरिए बच्चे गणतंत्र दिवस का महत्व समझ सकेंगे।
गणतंत्र दिवस पर निबंध
गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है, जिसे हर साल 26 जनवरी को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था और भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य बना था। यह दिन हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है।
क्या होता है गणतंत्र ?
गणतंत्र का मतलब है कि देश का शासन जनता के द्वारा, जनता के लिए और जनता के साथ होता है। इसमें हर नागरिक को अपने विचार व्यक्त करने और अपनी सरकार चुनने का अधिकार होता है।
भारतीय संविधान का इतिहास और महत्व
भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को तैयार हुआ था, लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज का ऐलान किया था। हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो हमें न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना प्रदान करता है।
कैसे मनाया जाता है गणतंत्र दिवस?
गणतंत्र दिवस पर देश की राजधानी दिल्ली में राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन होता है। इसमें भारतीय सेना, पुलिस की झांकियां, एयरफोर्स शो आदि होते हैं। राष्ट्रपति तिरंगे झंडे को फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं। स्कूल, कॉलेजों और कार्यालय में भी झंडा फहराया जाता है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है।