फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Why Married Men Cheat On Their Wives

आखिर क्यों बार-बार धोखा देते हैं पुरुष

Sun, 24 Feb 2013 07:23 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 24 Feb 2013 07:23 PM IST
विज्ञापन
Why Married Men Cheat On Their Wives
आज के समय में कितनी ही शादियां सिर्फ इसीलिए टूट रही हैं क्योंकि पुरूष अपनी पत्नी को धोखा देते हैं। कभी आपने सोचा है क्यों पुरूष शादी के बाद भी अन्य महिलाओं की कंपनी पसंद करता है।
विज्ञापन


पुरूषों के धोखा देने के कई कारण हो सकते हैं। अक्सर यही वजह सामने आती है कि या तो पति-पत्नी के बीच इंटीमेट रिलेशंस नहीं होते या फिर पुरुष अपने रिलेशन से उकताकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं।
विज्ञापन


कई बार पुरूष ऐसा जानबूझकर भी करते हैं तो कई बार परिस्थितियों से मजबूर होकर। यदि आप जान जाएं कि पुरूष धोखा क्यों देता है तो इन कारणों को जानकर आप आराम से अपने रिश्ते को टूटने से बचा सकते हैं। आइए जानें उन कारणों को जब पुरूष धोखा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सेक्स की चाहत में धोखा देना
यह बात कई शोधों में भी साबित हो चुकी है कि लगभग 80 फीसदी पुरूष अपनी पत्नियों को सेक्सुअल इच्छाओं के कारण धोखा देते हैं। आमतौर पर सेक्सुअल डिजायर्स भी कई तरह की होती है। उनके भीतर सेक्सुअल एडिक्शन हो सकता है, जिसके चलते वे अपने मौजूदा रिश्ते से असंतुष्ट होकर नई जगह संबंध बनाने की कोशिश करते हैं।

कुछ लोगों के भीतर अलग-अलग पार्टनर्स से सेक्स करने की इच्छा बहुत प्रबल होती है। इसीलिए वे नए रिश्तों के प्रति आकर्षित होते हैं। इसके अलावा कई बार पार्टनर के सामने खुद को स्पेशल फील कराना या सेक्सुअली बहुत एक्टिव होना भी इसका कारण हो सकता है। यह सामान्य इच्छाएं हैं जो सामाजिक बंधनों के बीच अचेतन में दबी रहती हैं मगर अनुकूल परिस्थियों में पुरुष में ऐसी इच्छाएं बलवान हो जाती हैं।

अहंकार के कारण भी धोखा देते हैं पुरुष
कई बार पुरूष अपने अहंकार के कारण भी पत्नी को धोखा देने लगते हैं। गलत परवरिश या खराब सोसाइटी में पले-बढ़े होने के कारण कुछ पुरूष अपने-आपको महिलाओं से अधिक बेहतर मानते हैं। कुल मिलाकर वे स्त्रियों का सम्मान नहीं करते।

ऐसी स्थिति में कई बार अपने अहंकार को संतुष्ट करने के लिए वे दूसरी स्त्रियों के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। दरअसल वे अपने पार्टनर को दिखाना चाहते हैं कि वे महिलाओं को कितनी आसानी से अट्रैक्ट कर सकते हैं।

रिश्तों में बढ़ती बोरियत के कारण
शादी के बाद पुरूषों के एक्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप का एक महत्वपूर्ण कारण है रिश्ते में बोरियत आना। आमतौर पर पुरूष एक ही तरह के रूटीन से जल्दी ही बोर हो जाते हैं जिससे वे कुछ नया तलाशने या फिर कुछ एडवेंचरस करने की सोचने लगते हैं।

लाइफ उस समय और भी ज्यादा नीरस हो जाती है जब पत्नी घरेलू कामकाज में इतनी व्यस्त हो जाए कि पुरुष में दिलचस्पी लेना छोड़ दे। लिहाजा कुछ पुरूष उकताहट दूर करने के लिए अलग-अलग महिलाओं से सेक्स संबंध बनाते हैं।

आत्मसम्मान की तलाश में नए रिश्ते
कुछ महिलाओं की आदत होती है कि वे अपने पतियों में किसी ना किसी बात को लेकर मीन-मेख निकालती रहती हैं और हर बात पर उन्हें टोकती हैं। ऐसे में पति चाहे-अनचाहे अपनी पत्नी से दूर हो उसे चीट करने लगता है। ऐसे में पुरूषों को महसूस होता है कि उनकी पत्नी उनका ख्याल नहीं रखती और वे उसके सामने सहज नहीं हो पाते।

शादी के कुछ सालों बाद ऐसी महिलाएं पति से ज्यादा अपने रिश्तेदारों, अड़ोस-पड़ोस और शापिंग में व्यस्त हो जाती है। पति ऐसी स्थिति में अपने आपको नेग्लेक्ट समझने लगता है और अटेंशन पाने की चाह में एक्ट्रस मैरिटल रिलेशनशिप से जुड़ जाता है। इस तरह के पुरुषों का प्रतिशत काफी ज्यादा है और इसे बड़ी आसानी से रोका भी जा सकता है। क्योंकि इस तरह के मामलों में अक्सर पति धोखा नहीं देना चाहता है।


दरअसल जब पुरूष को यह अहसास होने लगता है कि उसका पार्टनर उसको नजरअंदाज कर रहा है तो फिर वह बाहर प्यार की खोज करने लगता है। ऐसे में पुरूष ऐसे पार्टनर की तलाश करने लगता है जो ना सिर्फ पुरूष को विशेष अटेंशन दे बल्कि जिसके साथ पुरूष अपनी भावनाओं को भी शेयर कर सके।

सोसाइटी में आया खुलापन
यह सच है कि आज के समय में विवोहत्तर संबंध बहुत आम बात है। आज वर्कप्लेस पर महिलाएं और पुरूष दोनों कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। ऐसे में पुरूष महिलाओं के साथ उठते-बैठते अपनी भावनाएं शेयर करने लगता है, जिससे वह चाहे-अनचाहे नए रिश्तों में बंधता चला जाता है और अपनी पत्नी को धोखा देने लगता है।

हालांकि ध्यान में रखने वाली बात यह है कि इसके पीछे भी कई बार मन के भीतर रिलेशनशिप को लेकर असंतोष होना मुख्य कारण होता है। इसके अलावा कई मामलों में  फ्रेंडस या को-वर्कर्स के दबाव में भी पति भटक जाते हैं और अपनी पत्नी को धोखा देने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed