फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   What men interpret from the colour of your dress on a date

पहली डेट पर ये ड्रेस करेंगी पार्टनर को इंप्रेस

Fri, 31 Oct 2014 03:05 PM IST
Updated Fri, 31 Oct 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
What men interpret from the colour of your dress on a date

आप पहली बार डेट की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन आपको ये नहीं पता कि उनको क्या पसंद हैं तो आइए हम बताते हैं आपके डेटिंग पार्टनर को पहली डेट पर क्या-क्या पसंद आ सकता है।

विज्ञापन


कुछ ऐसी कॉमन चीजें होती हैं जो हर किसी को भाती हैं। डेटिंग एक्सपर्ट और 'मॉडर्न डेटिंगः ए फिल्ड गाइड' किताब के लेखक चियारा अतिक ने पहली बार डेटिंग पर क्या पहनें इसको कुछ टिप्स बताएं हैं। जानिए, द हेल्थ साइट पर छपे कुछ टिप्स के बारे में।
विज्ञापन


सबसे पहले तो आप ये सवाल खुद से पूछिए कि पुरुष सबसे पहले महिलाओं में क्या नोटिस करते हैं। उसके बाद आप ये देखें कि आप पर कौन सी ड्रेस जंचती है।

फोटोः गेटी इमेज

कलर का रखें ध्यान

What men interpret from the colour of your dress on a date

यूं तो आप पर कई कलर खिले होंगे। लेकिन आप पहली डेट पर वही कलर पहनें जिसमें सबसे ज्‍यादा आपका निखार आता है। आपकी पर्सनेलिटी में निखार लाने वाले कलर का ही चयन करना चाहिए। अगर आपका रंग गहरा है तो आपको हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

यदि आप पर लाल रंग सूट करता है तो आप पहली डेट पर गहरे लाल रंग के कपड़े पहन सकते हैं। आप इससे अपने दिल की बात उन्हें आसानी से बता पाएंगे।

वैसे ये माना जाता है कि यदि आप लाल रंग पहनते हैं तो आप सेक्स के लिए तैयार हैं।

यदि आप क्रिएटिव हैं तो आपको नीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए। नीले रंग में बहुत से शेड्स उपलब्‍ध होते हैं।

यदि आप डोमिनेटिंग नेचर के हैं और चीजों पर अच्छे से फोक‌स कर पाते हैं तो आपको ग्रे कलर के कपड़े पहनने चाहिए।

हल्का पीला तभी पहनें यदि आप बहुत फ्रेंडली नेचर के हैं।

ऐसे कपड़े पहने

What men interpret from the colour of your dress on a date

पहली डेट पर कपड़ों का चयन करते समय खास ध्यान रखें। आपको बेशक आकर्षक लगना है लेकिन अपनी सीमाओं का ध्यान रखते हुए। पहली बार में आप बहुत टाइट या बोल्ड ड्रेस ना पहनें।

ऐसे कपड़े तो बिल्कुल ना पहनें जिसमें आप सहज ना हो। पहला बार में ऐसे कपड़ों का चयन करें जिसमें आप खूबसूरत और आकर्षक लगें। पहली डेट पर उन कपड़ों का चयन बिल्कुल ना करें जो आपने पहले कभी ना पहनें हो।

विज्ञापन

ऐसा मेकअप ना करें

What men interpret from the colour of your dress on a date

अक्सर लोग पहली डेट पर स्टाइल मारने के चक्कर में ओवर मेकअप कर लेते हैं। आप ऐसा बिल्कुल ना करें। मेकअप एकदम नेचुरल होना चाहिए ना कि थोपा हुआ।

आप अपनी ड्रेस के हिसाब से मेकअप करें जिससे आपको शर्मिन्दा ना होना पड़े। सोचो अगर आप बारिश में बाहर निकलें और आपका मेकअप धुल गया तो क्या हो गया। आप मेकअप के दौरान इन बातों का भी ध्यान रखें।

देर हो जाए उससे पहले ही अपने आपको शर्मिन्दा होने से बचा लें।

फुटवियर का भी रखें ध्यान

What men interpret from the colour of your dress on a date

यूं तो आपको अपनी ड्रेस के हिसाब से कपड़ों का चयन करना चाहिए लेकिन आप ऐसे फुटवियर पहनें जिसमें आप सहज हो। आपकी बॉडी लैग्वेज काफी कुछ कह देती हैं। ऐसे में आपको ऐसे फुटवियर का इस्तेमाल करना चाहिए जिसमें आप सहज हो।

फुटवियर का इस्तेमाल करने के दौरान पार्टनर की हाइट का भी ध्यान रखें। डेटिंग पार्टनर की हाइट कम है तो आपको सिंपल बिना हील्स वाले फुटवियर का चुनाव करना चाहिए।

फुटवियर पहनते समय ध्यान रखें ‌कि वो साफ-सुथरे हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed