फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   tips to handle flattering employees of boss

चमचा पसंद बॉस से निपटने के तरीके

Fri, 17 Jun 2016 01:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Jun 2016 01:53 PM IST
विज्ञापन
tips to handle flattering employees of boss
- फोटो : gettyimages
हर दफ्तर में बॉस के कुछ खास लोग होते हैं। इसका खामियाजा वो लोग भुगतते हैं, जो बॉस के करीबी नहीं होते। क्योंकि बॉस, हमेशा अपने चमचों को बढ़ावा देते हैं। ऐसे में जो लोग नजदीकी नहीं हैं, उन्हें प्रमोशन में भेदभाव झेलना पड़ता है। उन्हें तनख्वाह कम मिलती है। उन्हें मुश्किल काम मिलते हैं। तो, अगर आप बॉस के करीबी नहीं हैं तो फिर क्या करना चाहिए? चलिए आपको बताते हैं कुछ फॉर्मूले, जिनसे आप चमचागीरी पसंद करने वाले बॉस से निपटने में इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि अक्सर लोग बॉस से तनातनी के शिकार हो जाते हैं। मगर, ये हालात हमेशा के लिए नहीं होते। वक्त बदलता रहता है। अगर, आपकी बॉस से नहीं पट रही है, तो आप ये कुछ काम करके अपना बेहतर वक्त लौटा सकते हैं।
विज्ञापन


अच्छा काम कीजिए

सबसे पहले तो आप, अपना काम बेहतर करने की कोशिश कीजिए। जो काम बॉस का पसंदीदा हो, उस पर ध्यान लगाकर कीजिए। अच्छे से अच्छे तरीके से वो काम निपटाइए। कंपनी ने आपके बॉस को कई जिम्मेदारियां दे रखी होंगी। उनमें से किसी काम में अगर आप बॉस की मदद कर सकते हैं तो आगे बढ़कर ये काम कीजिए। ये उन्हें खुश कर देगा और आपके प्रति उनके रवैये में बदलाव लाएगा। बॉस को जो टारगेट मिला हो, उसे पूरा करने में आप आगे बढ़कर काम कीजिए। इससे उनकी सोच बदलेगी।
विज्ञापन

चमचा पसंद बॉस से निपटने के तरीके

tips to handle flattering employees of boss
बॉस को ग्राहक मानिए

अमरीका के एंड्र्यू विटमैन कहते हैं कि आप बॉस को बॉस के बजाय अपना ग्राहक समझकर काम करेंगे तो आपकी राह आसान हो जाएगी। इससे सारी ताकत आपके पास होगी। आप फैसले करने की हालत में होंगे। आपको समझना होगा कि आप कंपनी के लिए काम कर हे हैं। और कंपनी के लिए काम करते वक्त अपने ग्राहक को खुश रखना आपकी जिम्मेदारी है। अगर आप बॉस को ग्राहक समझेंगे तो उन्हें हमेशा खुश करने की कोशिश करेंगे। आप ये बात खुद पर हावी मत होने दीजिए कि आप बॉस के खास नहीं। बल्कि कैसे करीब जा सकते हैं, उस पर ध्यान लगाकर काम कीजिए।

बॉस के नजदीकी से दोस्ती बढ़ाइए आपके दफ्तर में जो लोग आपके बॉस के करीबी हैं, आप उनसे मेल-जोल बढ़ाइए। यही लोग दूसरों के बारे में बॉस के कान भरते हैं। जब आपका उनके साथ रिश्ता अच्छा होगा तो वो आपके बारे में बॉस से अच्छी बातें कहेंगे। इससे भी आपके प्रति राय बदलेगी। साथ ही टीम के मातहतों को हमेशा अपने साथ जोड़ने की कोशिश कीजिए। जब टीम के तमाम सदस्य आपके साथ काम करना पसंद करेंगे। तो आपकी इमेज टीम में बेहतर होगी।

चमचा पसंद बॉस से निपटने के तरीके

tips to handle flattering employees of boss
बॉस की खुलेआम बुराई न करें

आप बॉस को पसंद करते हों या न करते हों, दफ्तर में उनकी खुलकर बुराई करने से हमेशा बचें। कुछ लोग होंगे जो उनके खास होंगे। उन तक हर बात पहुंचाते होंगे। अगर आप खुलेआम बॉस की बुराई करेंगे तो चमचे उसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश करेंगे। इससे आपके और बॉस के रिश्ते और बिगड़ने का डर है। साथ ही आपकी बार-बार की बुराई से टीम के दूसरे सदस्य भी आपके बारे में गलत राय कायम कर सकते हैं।
इसके बजाय आप अच्छा काम करने वालों की तारीफ़ कीजिए। लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाकर टीम भावना पर जोर दीजिए। इससे आपकी इमेज खुद ही बेहतर होगी।

अपने विकल्प हमेशा खुले रखें
आज ऐसा दौर है कि अक्सर आपको नए बॉस के साथ काम करना पड़ता है। कोई भी बॉस स्थायी नहीं होता। आज नौकरी भी लोग खूब बदलते हैं। तो अगर आप बॉस के खास नहीं भी हैं तो ये हालात हमेशा नहीं रहने वाले। आप शायद उस शख्स के साथ काम नहीं करना चाहेंगे, जो चमचागीरी पसंद करता है। भले ही आप उसके करीबी क्यों न हों। कभी भी ऐसे हालात बनें तो आप निराश न हों। पेशेवर तरीके से हालात से निपटने की कोशिश करें। अपने काम को बेहतर ढंग से निपटाएं। टीम के दूसरे सदस्यों के साथ मेल-जोल और तालमेल बढ़ाएं। साथ ही अपने लिए दूसरे विकल्प भी तलाशते रहें। जहां आपके लिए बेहतर मौके हों, आपका बॉस एक अच्छा इंसान हो। ताकि आपकी तरक्की न रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed