फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सगाई और शादी के बीच के 'गोल्डन पीरियड' में भूलकर भी न करें ये गलतियां

Sun, 25 Feb 2018 09:39 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
things couple should not do between engagenent and marriage
couple
सगाई और शादी के बीच का टाइम कपल्स के लिए बहुत स्पेशल होता है। इस गोल्डन टाइम में कपल्स में एक दूसरे को जानने की ललक रहती है, दोनों पर प्यार का खुमार चढ़ने लगातै है, तो वहीं भविष्य को लेकर प्लानिंग भी करने लगते हैं। यह सच है कि शादी से पहले एक दूसरे को जानना बहुत जरूरी हैं, लेकिन इस दौरान कपल्स बेकरारी में ऐसी गलती कर बैठते हैं जिस वजह से उनके रिश्ते बाद में प्रभावित हो सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी बाते बताने जा रहे हैं, जिन्हें कपल्स अक्सर सगाई व शादी के बीच मिलने वाले समय में कर बैठते हैं। 

 
things couple should not do between engagenent and marriage
couple
सगाई के बाद लड़का लड़की का आपस में मिलना जुलना तो एक आम बात है। अगर आप उनसे मिलने जा रहे हैं तो उस समय उन्हें इम्प्रेस करने के लिए ऐसा नहीं हो कि आप कुछ बातें बढ़ा-चढ़ा कर या झूठ बोल दें। ऐसा अक्सर लोग करते हैं, लेकिन ऐसा करने से वह इस समय तो आपसे खुश हो जाएंगे लेकिन अब आप दोनों पूरी जिंदगी के लिए रिश्ते में बंधने जा रहे हैं और शादी के बाद आपके पार्टनर को आपके झूठ के बारे में पता चलेगा तो इस से आपके रिश्ते पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है।
things couple should not do between engagenent and marriage
couple
सगाई और शादी के बीच का टाइम में कपल्स को एक दूसरे को जानने की इतनी ललक रहती है कि दोनों लोग दिन रात बात करने लगते हैं। शादी के पहले एक दूसरे को इतना जानना भी ठीक नहीं है। ऐसा न हो कि शादी के बाद आप दोनों के बीच बातचीत करने को ही कुछ न बचे। शादी से पहले आपस में बातें करनी चाहिए लेकिन अपने बारे में हर बात अपने होने वाले लाइफपार्टनर को नहीं बतानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
things couple should not do between engagenent and marriage
couple
शादी से पहले एक दूसरे के बारे में, आदतें, स्वभाव और पसंद और न पसंद जानना जरूरी है लेकिन एक बात का ध्यान रखें। आप अपने बारे में सब ईमानदारी से बताएं, लेकिन शादी से पहले अपने होने वाले पार्टनर को अपनी कमजोरियों के बारे में न बताएं। 
विज्ञापन
things couple should not do between engagenent and marriage
couple
सगाई और शादी के बीच जब आप मिलें तब इंटिमेट होने से बचना चाहिए। ऐसा करना आपके रिश्ते में आगे जाकर नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए शादी से पहले ऐसा कदम उठाने से पहले एक बार जरुर सोच लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed