{"_id":"eee9e3a96e73e4645f77868d07a8d7f3","slug":"relationships-can-break-down-if-one-partner-loses-a-lot-of-weight","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजन किया कम, तो सेक्स लाइफ बर्बाद!","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
वजन किया कम, तो सेक्स लाइफ बर्बाद!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 24 Nov 2013 09:54 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम तौर पर माना जाता है कि वजन घटाने से सेक्स लाइफ में नई ताजगी आ जाती है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो एक बार फिर सोचिए। इसकी वजह है नया शोध, जिसके मुताबिक सच्चाई कई बार अलग हो सकती है।
पढ़ें: इन मर्दों से दूर भागती हैं लड़कियां
डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार जब दो पार्टनर्स में से एक ने जरूरत से ज्यादा अपना वजन कम किया, तो उनके संबंधों में दरार आ सकती है। सर्वे के नतीजों के अनुसार जब एक पार्टनर वजन कम करता है, तो वो अपने पार्टनर को भी वजन घटाने के लिए परेशान करने लगता है, जिसकी वजह से दोनों में झगड़े होते रहते हैं।
पढ़ें: कार में सेक्स जानें, कुछ दिलचस्प किस्से
टेक्सास की ऑस्टिन यूनिवर्सिटी और नॉर्थ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी के अध्ययन के अनुसार अगर दोनों पार्टनर लाइफस्टाइल को बदलने के लिए सहमत नहीं होते, तो संबंधों में समस्या आने लगती है।
पढ़ें: यूं छुडांए पोर्न देखने की लत
शोधकर्ताओं ने अमेरिका के 21 जोड़ों का अध्ययन किया और उसके बाद यह निष्कर्ष निकला कि हेल्दी सेक्स जीवन के लिए जरूरत से ज्यादा वजन घटाना सही नहीं है। वजन घटाने की वजह से कुछ कपल ने आपसी झगड़े की शिकायत की, जबकि कुछ ने असुरक्षित महसूस करने की शिकायत की।
पढ़ें: इस तरह वाइल्ड सेक्स चाहती हैं महिलाएं