फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Relationship Tips White Lies You Can Tell A Partner For Strong Bond In Hindi

Relationship Tips: साथी से खुलकर बोल सकते हैं ये झूठ, रिश्ते पर नहीं पड़ेगा कोई असर

Mon, 19 Dec 2022 10:33 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 19 Dec 2022 10:33 AM IST
विज्ञापन
Relationship Tips White Lies You Can Tell A Partner For Strong Bond In Hindi
साथी से बोल सकते हैं ये झूठ - फोटो : istock

Relationship Tips: कहते हैं कि रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। झूठ दो लोगों के बीच दूरी की वजह बन सकता है। इसलिए लोगों को झूठ बोलने से बचना चाहिए। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर से झूठ बोलने से दोनों के बीच विवाद बढ़ जाते हैं। कभी कभी यह विवाद ब्रेकअप की वजह भी बन सकता है। अक्सर दोस्त या करीबी आपको सलाह देते हैं कि रिश्ते में किस तरह के झूठ नहीं बोलने चाहिए। इसलिए कुछ ऐसे झूठ है तो जो बिल्कुल भी अपने पार्टनर से नहीं बोलने चाहिए। हालांकि बाॅन्डिंग को मजबूत करने के लिए पार्टनर से सच कहना होता है और रिश्ते में ईमानदार रहना होता है लेकिन कभी कभार झूठ बोलकर हम पार्टनर को किसी दुख से बचा सकते हैं। अपने साथी को अच्छा महसूस कराने के लिए या उनके लिए कुछ बेहतर करने के लिए बोला गया झूठ बुरा नहीं होता। हालांकि आपको पता होना चाहिए कि रिश्ते में पार्टनर से किस तरह के या कौन से झूठ बोलना गलत नहीं है। यहां आपको ऐसे झूठ बताए जा रहे हैं, जो लोग अपने साथी से बोल सकते हैं।

विज्ञापन

 

खाने की तारीफ

अगर आपका पार्टनर आपके लिए कुकिंग करते हैं, तो उनके खाने की तारीफ करने में कोई बुराई नहीं। हो सकता है कि खाना उतना लजीज न हो लेकिन उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सच बोलने की जगह झूठ कहने से रिश्ते में मिठास बनी रहती है। पार्टनर भी खुश हो जाता है। इसलिए पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए इस तरह का झूठ रिश्ते में बोला जा सकता है।

विज्ञापन

 

तोहफा पसंद है

कई बार पार्टनर आपके लिए कोई ऐसा तोहफा ले आते हैं, जो हो सकता है कि आपको पसंद न आए। जैसे कोई शर्ट या ड्रेस पार्टनर आपके लिए लेकर आया हो, लेकिन आपको वह कपड़ा पसंद नहीं आ रहा हो, तो भी उनके सामने सच बोलने के बजाए खुशी खुशी उनके गिफ्ट को ले लें। तोहफे की बुराई करने के बजाए उनकी कोशिश की तारीफ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नई चीज ट्राई करना

साथी अगर कोई नई चीज पहली बार ट्राई कर रहा है, तो कुछ गड़बड़ होने पर सच्चाई न बोलें। जैसे अगर वह पहली बार कोई ऐसी ड्रेस पहन रही है, जो उसने पहले कभी ट्राई नहीं की, तो उनका मजाक उड़ाने या उनपर हंसने की बजाए पार्टनर के लुक की तारीफ करें। अगर पार्टनर करियर स्विच कर रहा है, तो भविष्य को लेकर चिंता जताने या उनके फैसले के खिलाफ जाने के बजाए उनका साथ दें। हो सकता है कि आपको पार्टनर का फैसला पसंद न आए। आराम से आप उन्हें इस बारे में बोल सकते हैं, लेकिन पूरी तरह से सच न बोलकर थोड़ा झूठ बोलकर उनका मनोबल बढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed