फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Now, online DIY DNA test to find out if your partner is cheating on you

डीएनए टेस्ट बताएगा, पार्टनर धोखेबाज तो नहीं

Sun, 21 Jul 2013 03:03 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 21 Jul 2013 03:03 PM IST
विज्ञापन
Now, online DIY DNA test to find out if your partner is cheating on you

अगर आपका पार्टनर चीटिंग करता है तो डीएनए टेस्ट से इस बात का पता लगाया जा सकेगा।

विज्ञापन


एक कंपनी ने ऐसा पैटरनिटी उपकरण बनाया है जिसे आप ऑनलाइन खरीदकर खुद से टेस्ट कर सकते हैं कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है या नहीं।

इजी डीएन डॉट कॉम डॉट एयू ने दावा किया है कि डीएनए प्रोफाइलिंग को अब च्यूइंगम, शेविंग रेजर, टूथब्रश, टूथपिक और कैप जैसी चीजों पर परफॉर्म कर सकते हैं।

पढ़ें: पोर्न देखने के मामले में पुरूषों से कम नहीं है महिलाएं


ये कंपनी इस बात की 99.99% फीसदी गारंटी भी ले रही है। जिसमें पता लगाया जा सकता है कि पुरूष बायोलॉजिकल पिता है या नहीं।

बहरहाल, मेडिकल एक्सपर्ट्स इस परीक्षण की सटीकता पर सवाल उठा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियन मेडिकल एसोसिएशन विक्टोरिया के अध्यक्ष डॉ. हैरी का कहना है कि जेनेटिक परीक्षण बेहद जटिल प्रक्रिया है। ऐसे में इस तरह के टेस्ट से गलतफहमी होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


हैरी आगे कहते हैं कि लोगों को इस ऑनलाइन परीक्षण की गुणवत्ता और परीक्षण की प्रकृति को समझना जरूरी है।

पढ़ें: सेक्स के दौरान आर्गेज़्म तक ऐसे पहुंचें
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरी कहते हैं कि वैसे भी फैमिली लॉ एक्ट के मुताबिक, इस तरह के टेस्ट कानूनी तौर पर तभी मान्य होंगे जब मान्यता प्राप्त लैब से करवाएं जाएं, इनमें ईजीडीएनए शामिल नहीं है।
 
हालांकि ईजी डीएनए ये भी साफतौर पर कह रहा है कि ये टेस्ट नाटा ( NATA) से मान्यता प्राप्त ना होकर यूएस एथॉरिटी से मान्यता प्राप्त है।

विक्टोरियन हेल्थ सर्विस के कमिशनर बेथ विल्सन का कहना है कि डीएनए टेस्ट की सूचनाएं बहुत सेंसिटिव होती हैं, इसका दुरूपयोग भी हो सकता है।

देखें: सेक्स एडवाइज देती हॉलीवुड हसीनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed