फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   new villain Facebook in romantic relationship

रोमांस का नया दुश्मन है 'फेसबुक'

Tue, 11 Jun 2013 07:50 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 11 Jun 2013 07:50 AM IST
विज्ञापन
new villain Facebook in romantic relationship

फेसबुक और दूसरी सोशल नेटवर्किंग साइट आपकी सोशल लाइफ भले ही संवार रही हों, लेकिन रोमांटिक रिलेशनशिप के लिए ये किसी 'विलेन' से कम नहीं हैं।

विज्ञापन


हाल ही में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी एसएमएस को लेकर ट्वीट किया था, 'मैसेज के बजाय आमने-सामने बात करने से बहुत सी समस्याओं को सुलझाया जा सकता है।'
विज्ञापन


इतना ही नहीं, बिग बी का ये भी मानना है कि 'मैसेज के जरिए अपनी फीलिंग्स को बयां नहीं किया जा सकता बल्कि बात करने से आपकी बात की महत्ता बढ़ जाती है।'

अमिताभ बच्चन के ट्वीट्स को हाल ही में आई नई स्टडी ने सच साबित कर दिया है। एक रिसर्च के मुताबिक, 'तलाक और ब्रेकअप की एक बड़ी वजह के रूप में फेसबुक और अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स आई हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


रिसर्च में ये बात भी सामने आई कि फेसबुक पर अपने पार्टनर को समय बिताते देख जो ईर्ष्या पैदा होती है, उसका परिणाम तलाक और ब्रेकअप के रूप में सामने आता है।

अमेरिका की मिसौरी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की एक टीम ने 18 साल से 82 साल तक की उम्र के लोगों से यह जाना कि वे फेसबुक पर कितना समय बिताते हैं।

साथ ही रिसर्च में यह भी नोट किया गया कि इस दौरान उनके पार्टनर के रवैये में क्या बदलाव आया।

प्रमुख शोधकर्ता डॉ. रसेल क्लेटन के मुताबिक, रिसर्च के दौरान पाया गया कि एक रोमांटिक रिलेशनशिप में फेसबुक पर समय बिताते वक्त कपल्स एक दूसरे की निगरानी करते हैं।


इस दौरान उनके व्यवहार में अजीब तरह की ईर्ष्या की भावना भी देखने को मिली। यही ईष्या आगे चलकर उनके ब्रेकअप या तलाक की वजह बनती है।

रिसर्च के दौरान यह भी पता चला कि फेसबुक का प्रयोग करते समय यूजर अपने पुराने पार्टनर से भी संबंध स्थापित करने की कोशिश करते हैं। ये आमतौर पर शारीरिक और भावनात्मक धोखेबाजी का कारण बनता है।

शोधकर्ताओं ने रिसर्च के साथ यह हिदायत भी दी है कि नए कपल्स, जिन्होंने नई रोमांटिक लाइफ शुरू की है, उन्हें फेसबुक या दूसरी सोशल साइट्स से कुछ दिन तक बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed