फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Men that put the hours in being a good dad have less sex

हैरतअंगेज! इस कारण सेक्स से दूर भागते हैं मर्द

Wed, 19 Feb 2014 05:05 PM IST
Updated Wed, 19 Feb 2014 05:05 PM IST
Men that put the hours in being a good dad have less sex

महिलाएं एक साथ कई भूमिकाओं को बहुत अच्छी तरह से निभा सकती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं पुरुषों के साथ ऐसा नहीं है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक रिसर्च में ये बात सामने आई है।



रिसर्च के मुताबिक, अच्छे पिता कभी अच्छे हस्बैंड नहीं बन सकते हैं। जानें और क्या कहती है रिसर्च।

महिला ही नहीं पुरुषों की भी होती है सेक्स में रूचि कम

Men that put the hours in being a good dad have less sex

आमतौर पर माना जाता है कि बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं की सेक्स में रूचि कम होती है। लेकिन ये पूरा सच नहीं है। महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुषों की भी सेक्स में रूचि नहीं होती।

डेली मेल पर प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, बच्चे के पैदा होने के बाद पुरुषों की भी सेक्स में और प्यार में रूचि कम हो जाती है इसीलिए वे अच्छे पिता की भूमिका भी निभा पाते हैं।

रिसर्च में ये भी पाया गया कि जो पुरुष अपनी महिला पार्टनर से सेक्सुअली दूर रहते हैं और सेक्स में कम रूचि दिखाते हैं वे अच्छे पिता साबित होते हैं।

क्यों होता है ऐसा

Men that put the hours in being a good dad have less sex

रिसर्च में पाया गया कि पुरुषों में पिता बनने के बाद टेस्टोस्टेरोन का स्तर गिर जाता है। सेक्स हार्मोंन के कम होने के कारण पुरुषों की सेक्स में रूचि कम हो जाती है।

रिसर्च करवाने वाले डॉ. ली गैटलर कहते हैं कि इस दौरान पुरुषों में प्रोलैक्टिन हार्मोंन बढ़ जाता है। ये हार्मोंन वैसे तो ब्रेस्टफीडिंग ‌के दौरान महिलाओं में होता है लेकिन पुरुषों में भी इस हार्मोंन के बढ़ने से वे बच्चे के लिए ज्यादा केयरिंग हो जाते हैँ।

यानी बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के साथ ही पुरुषों में भी हार्मोंनल बदलाव होते हैं जो उन्हें ‌ज्यादा जिम्मेदार बनाते हैं।

विज्ञापन

किसने करवाई रिसर्च

Men that put the hours in being a good dad have less sex

इंडियाना यूनिवर्सिटी नॉट्री डेम के शोधकर्ता ली गैटलर ने इस रिसर्च को करवाया। डॉ. ली ने अमेरिका एसोसिएशन में साइंस के एडवांसमेंट के लिए हुई कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि गर्भावस्‍था और बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं में बायोलोजिकल बदलाव होते हैं।

लेकिन इसके साथ ही पुरुषों के व्यवहार पर भी प्रभाव पड़ता है। साथ ही पहली बार पापा बनने की खुशी और नई जिम्मेदारियों के कारण पुरुषों की सेक्स इच्छा कम हो जाती है। हालांकि डॉ. ली कहते हैं, ऐसा हमेशा नहीं होता बल्कि एक या दो साल में पिता बनने के दौरान हुए हार्मोनल बदलाव वापिस आ जाते हैं।

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed