फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   kissing in public place, wrong or right?

क्या पब्लिक प्लेस में किस को बुरा मानते हैं आप?

Mon, 09 Feb 2015 12:31 PM IST
Updated Mon, 09 Feb 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
kissing in public place, wrong or right?

आंटीजी कहती हैं...ओये, कहीं उसने तेरे उसके साथ बाहर जाने पर भी बैन तो नहीं लगा दिया ना?

विज्ञापन


हुन मसला ये है कि सार्वजानिक प्रेम प्रदर्शन तू आजकल के बच्चों के लिए एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।

तुम ये करना चाहते भी हो और नहीं भी, तुम अपने आप को ज़ाहिर करना चाहते हो लेकिन तुम विश्वस्त नहीं हो....ये एक पहेली सी है! तो पहले ज़रा बात करते हैं कि ये आखिर है क्या और तेरे बॉयफ्रेंड को इस से क्या समस्या है, अगर कोई समस्या है तो।

सीधी सी बात है बेटा, अगर मुझे किसी से प्यार है, तो वो प्यार मैं कई तरह से ज़ाहिर करुँगी- और इनमे से कुछ तरीके सार्वजानिक जगह पर भी हो सकते हैं। बस! अब इस सारी गतिविधि में कई बातों कि भूमिका रहती है।
विज्ञापन


तू, यानि प्यार प्रदर्शन करने वाला व्यक्ति, तेरा बॉयफ्रेंड, यानि जिस पर तू अपना प्रेम प्रदर्शन कर यही है और जनता, जो ये देख रही है! इसलिए इस गतिविधि कि प्रतिक्रियाएं भी तरह तरह कि होना स्वाभाविक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चरित्रहीन कहाए जाने का डर?

kissing in public place, wrong or right?

तू, यानि प्रदर्शन करने वाला व्यक्ति ऐसा करके खुश है, और अगर तुझे अपने साथी से भी बदले में प्यार का प्रदर्शन मिल रहा तो इसका मतलब है वो भी इससे खुश है। अब अगर इससे देखने वाले लोग भी खुश हैं तो ये सब बिलकुल उत्तम है, है ना। लेकिन अगर इन तीनो में से एक भी खुश ना हो, तो फिर गड़बड़ शुरू हो जाती है...

देखने वाला कहता है," क्या बकवास है ये, मैं ये सब अनैतिक काम क्यों देखूं?" हो सकता है वो प्रतिक्रिया के तौर पर अपनी नज़र फेर लें या हो सकता है हिंसा पर उत्तर आए। अहिंसा वाली बात  दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन सच है, इसलिए थोड़ा सावधान रहना ज़रूरी है।

इसलिए, कब, कितना और कहाँ; ये तीन सवाल बहुत महत्वपूर्ण बन जाते हैं। किसी पार्टी में, पब में या किसी ऐसी मस्ती के माहौल में इसकी आम स्वीकृति होना ज़्यादा संभव है, बजाय किसी धार्मिक कार्यक्रम में, या मम्मी के सामने। कुछ बात समझ आई?

टेंशन

kissing in public place, wrong or right?

अब बात आती है उसकी जिस के साथ ये प्रेम प्रदर्शन किया जा रहा है। आप सामान्यतः मेट्रो ट्रैन में हाथ पकड़ कर बैठते हैं, एक दुसरे से सटकर बातें भी करते हैं और एक दिन आपके साथी ने आपको किस कर दिया। अब उनकी आँखों में अचानक ऐसे भाव आ जाते हैं मानो उन्होंने अपने या शायद आपके भी, कपडे उत्तर लिए होंI अचानक एक शर्म कि दीवार कड़ी हो जाती है।

उफ़! अचानक ख़ामोशी हो गयी, सब असहज महसूस करने लगे और आप, जिसने किस के रूप में अपने प्यार का छोटा सा प्रदर्शन किया था, आपको इन प्रतिक्रियाओं को देखकर काफी बुरा लगता है।

सामान्यतः ये प्रदर्शन कोई व्यक्ति इन भावों को जाहिर करने के लिए करता है- मुझे इस व्यक्ति से प्यार है, मुझे इस व्यक्ति के साथ होने का गर्व है, ये व्यक्ति मेरा प्रियतम है! और यदि आप दोनों इन संकेतों और भावों के बारे में स्पष्ट नहीं है तो ये संभव है कि दोनों में से एक व्यक्ति इन संकेतों का समझ ही ना पाये।

बातचीत

kissing in public place, wrong or right?

संभव है कि कोई व्यक्ति आप दोनों के व्यक्तिगत पलों में प्यार बखूबी प्रदर्शित कटा हो, लेकिन बाहर ऐसा ना करता हो। प्यार के भाव उनके लिए वाकई व्यक्तिगत हो सकते हैं और वो सब के सामने इन्हे प्रदर्शित करने में सहज ना हों, ये संभव है।  हो सकता है कि वो बहुत शर्मीले हों और उन्हें ध्यान का बिंदु बनना पसंद ना हो।

इसलिए, अपनी बात उन्हें बताओ, और उनकी बात भी सुनो। अगर वो केवल शर्मीले हैं, तो उन्हें धीरे-धीरे सहज बनाया जा सकता है और उन्हें ऐसा बनने में उनकी मदद करो। लेकिन उनकी सहजता कि कदर भी करना ज़रूरी है। क्यूंकि ऐसा कहीं नहीं लिखा कि अगर प्रदर्शन सार्वजानिक ना हो तो प्यार प्यार ही नहीं है, नहीं लिखा ना पुत्तर।

सार्वजानिक प्रेम प्रदर्शन में सभ्यता और सीमाओं एक अनकहा करार होता है। इस करार और मर्यादा का पालन करते हुए इस प्रदर्शन में मुझे कोई बुराई नहीं दिखती, खासकर इस बदलते समय में।

प्यार दिखाना, रोमांटिक होना, इसमें गलत क्या है? आम जनता को इससे कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए, लेकिन हाँ अगर सीमाएं लांघी गयीं, तो थोड़ी सावधानी से काम लेना होगा क्यूंकि हमारे समाज में उनकी प्रतिक्रिया हो सकती हैं, और कई बार ये प्रतिक्रियाएं काफी प्रतिकूल भी हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed