फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   Hot new wedding destination for Indians: Thailand

भारतीय चाहते हैं सस्ती शादी तो जाएं थाईलैंड

Mon, 26 May 2014 11:31 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 26 May 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
Hot new wedding destination for Indians: Thailand

जी हां, ये सच है यदि भारतीय सस्ती शादी करना चाहते हैं तो वे थाईलैंड जा सकते हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक सर्वे का कहना है।

विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक, थाईलैंड में भारतीयों के लिए शादी का आयोजन भारत के मुकाबले कम खर्चीला है।

पढ़ें: 5 सेक्सी बॉडीपार्ट, जिससे मर्द होते हैं उत्तेजित

एक सर्वे में पाया गया कि बैंकॉक, इसके आसपास के तटीय रिजॉर्ट और द्वीप शादी के बड़े समारोह के केंद्र बनकर उभर रहे हैं। इतना ही नहीं, भारत की तुलना में यहां शादी दो से तीन गुनी कम खर्चीली होती है।
विज्ञापन


पढ़ें: महिलाओं के लिए बेडरूम के 5 जरूरी सीक्रेट्स!
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, लोग यहां आकर शादी के आयोजन इसीलिए भी करवा रहे हैं क्योंकि शादी पर किए जाने वाले खर्च के बारे में आयकर अधिकारियों द्वारा पूछे जाने वाले सवाल का डर उन्हें यहां खींच लाता है।

देखें: 'बुरी लत' छोड़ते ही ये सितारे पहुंचे टॉप पर

एसोसिएशन ऑफ थाई ट्रैवल एजेंट्स के अध्यक्ष सिसदिवाचर चीवाराट्टनापोर्न कहते हैं कि कई भारतीय जोड़ियां थाईलैंड के दक्षिणी हिस्से में स्थित फुकेट और पटाया को विवाह स्थल के रूप में चुन रहे हैं

पढ़ें: फॉरप्ले के दौरान महिलाओं को यूं करें उत्तेजित


सिसदिवाचर कहते हैं कि भारतीय समारोह की मेजबानी ने देश के पर्यटन उद्योग में तेजी लाई है, जिसके जीडीपी का छह फीसदी हिस्सा पर्यटन से आता है।

पढ़ें: पार्टनर को करना है उत्तेजित? इन ट्रिक्स से बचकर रहें

थाईलैंड में भारतीय राजदूत अनिल वाधवा ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के अलावा भारतीय आज थाईलैंड को शादी के आयोजन के पसंदीदा स्थल के रूप में भी चुन रहे हैं।

वाधवा ने कहा शादी का यह व्यवसाय 60-80 अरब रुपये का है और हर साल इसमें 15-20 फीसदी की वृद्धि होती है। हमारा अनुमान है कि इस साल लगभग 300 भारतीय शादियां, सम्मेलन और कंपनियों की बैठक थाईलैंड में होने वाली है।

पढ़ें: पार्टनर के दिल पर राज करने के लिए अपनाएं ये सेक्सी टिप्स

बैंकॉक स्थित डायरेक्ट हॉलीडे कंपनी लिमिटेड में कार्यरत इवेंट मैनेजमेंट अधिकारी दीना पांडे कहती हैं कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरू के जोड़े थाईलैंड को शादी और शादी की सालगिरह के समारोह स्थल के रूप में चुनते हैं।

दीना कहती हैं कि आयकर अधिकारियों का भय उन्हें यहां खींच लाता है। उन्होंने कहा कि यह बात मैंने भारतीयों से सुनी है।

पढ़ें: मर्दों की इन आदतों से दूर भागती हैं लड़कियां

ज्यादातर रिजॉर्ट में हनीमून के लिए काफी सस्ते पैकेज दिए जाते हैं, जिसमें हेलीकॉप्टर और लिमोजिन कार की मुफ्त सवारी जैसी मुफ्त सुविधाएं दी जाती है। थाईलैंड घूमने का सबसे बेहतरीन समय नवंबर से मार्च के बीच की अवधि होती है।

देखें: सरेआम, बिकनी बॉडी दिखाती सेलेना गोम्ज

विवाहित जोड़ा यहां अपने विवाह का पंजीयन भी करा सकता है। आधिकारिक रूप से पंजीयन कराने पर यह वैध होता है। इस जोड़े को इस बात का स्पष्टीकरण देना होता है कि वह शादी करने के लिए स्वतंत्र हैं। इस स्पष्टीकरण को बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास द्वारा प्रमाणित कराना आवश्यक होता है।

पढ़ें: भारत में पुरुषों को होती है कुछ कॉमन सेक्स प्रॉब्लम्स

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed